सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में विस्फोटक सामग्री की अब तक की सबसे बड़Þी चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। चोरी की यह घटना भिलाई जेपी बाबूपुर प्लांट के रामस्थान मैग्जीन में घटित हुई। मैग्जीन में घुसकर चोरों ने 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चुरा ले गए। चोरी की इस घटना से फैक्ट्री प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। सुरक्षा अधिकारी के द्वारा चोरी की शिकायत पुलिस में की गई है। बुधवार को एसडीएम सिटी व टीआई कोलगवां ने रामस्थान में स्थित मैग्जीन की जांच- पड़ताल की।
15 नकाबपोश बदमाश भागते दिखे
भिलाई जेपी प्लांट बाबूपुर के सुरक्षा अधिकारी विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि सीमेंट फैक्ट्री कई सालों से बंद है। रामस्थान स्थित मैग्जीन में काफी विस्फोटक सामग्री रखी हुई हैं। 23 नवम्बर सोमवार की रात 10.30 बजे के करीब सुरक्षा कर्मियों ने मैग्जीन डिपो की तरफ कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आर्इं। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा आगे बढ़कर आवाज लगाई गई तब तकरीबन 15 नकाबपोश हाथो में सामान लिए हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षा अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मैग्जीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मैग्जीन के अंदर रखे 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर गायब मिले।
तड़ित चालक के तांबे की पट्टी भी उखाड़ ले गए चोर
मैग्जीन में रखे 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर के साथ ही चोरों ने मैग्जीन परिसर में लगे तड़ित चालक (लाइटनिंग आरेस्टर) की तांबे की पटटी भी निकाल ले गए। मामला संज्ञान में आने पर कोलगवां थाना के बाबूपुर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी शुभम नागभिरे ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री की मैग्जीन में चोरी की शिकायत का आवेदन सुरक्षा अधिकारी के द्वारा दिया गया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर जांच की जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि 15 बदमाश एक साथ चोरी करने मैग्जीन में चोरी करने कैसे दाखिल हुए और उन्हें मैग्जीन में भारी विस्फोटक रखे होने की जानकारी कैसे लगी और चुराए गए डेटोनेटर कहां पहुंचाए गए हैं?
खनन माफिया पर जताया जा रहा संदेह
बताया गया कि चोरी गए 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर का उपयोग खदानों में नियंत्रित ब्लास्टिक के लिए किया जाता है। सामान्य बाजार में इसकी उपलब्धता आसान नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे किसी सुनियोजित गिरोह का हाथ हो सकता है। यह आशंका जताई जा रही है कि चुराए गए विस्फोटक का उपयोग अवैध खनन के लिए किया जा सकता है। बाबूपुर चौकी, कोटर, बिरसिंहपुर, धारकुंडी के अलावा रीवा और यूपी के कुछ जिलों में अवैध पत्थर के अलावा लेटेराइट बाक्साइड का अवैध खनन करने वाला माफिया दशकों से सक्रिय है।
चार साल से बंद है कार्य
टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि सोमवार को एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया के साथ रामस्थान पहुंचकर सीमेंट फैक्ट्री के मैग्जीन का निरीक्षण किया गया। यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2020 में आखिरी बार विस्फोटक सामग्रियां खरीदी गई थी। वर्ष 2022 से सीमेंट प्लांट का काम बंद है। मैग्जीन डिपो का अंतिम निरीक्षण दो वर्ष पहले किया गया था। टीआई श्री सोनी ने बताया कि मैग्जीन डिपो में अन्य विस्फोटक सामग्रियां सुरक्षित रखी हुई हैं। चोर सिर्फ डेटोनेटर ले गए। मैग्जीन डिपो का ताला या कुंदा तोड़ने के तौर-तरीके आदतन चोरों की तरह नहीं है। इस मामले में फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह