रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिये हैं। इन सभी अपराधियों को रीवा सहित मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना एवं मैहर जिलों के राजस्व सीमाओं से एक साल की अवधि के लिए बाहर करने के आदेश दिए हैं। आदतन अपराधी के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने, मारपीट, चोरी, छेड़छाड़ और आम जनता में दहशत फैलाने जैसे अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरूकरन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर का आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) तथा धारा 5(ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अपराधियों को आदेश प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर रीवा एवं अन्य पांच जिलों की सीमाओं से एक साल के लिए बाहर करने के आदेश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के आरोपी इस अवधि में इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं करेगा। यदि आरोपी द्वारा इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इनको किया गया जिला बदर
जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर ने बालराम कुशवाहा पुत्र चन्द्रभान कुशवाहा 35 वर्ष निवासी रीवा, दीपनारायण मिश्रा पुत्र स्व. विश्वनाथ मिश्रा निवासी रायपुर, संजय केवट पुत्र अशोक केवट 22 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ बुढ़हान टोला, अशोक केवट ऊर्फ जोक्का पुत्र रामलाल केवट 46 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ बुरहान टोला तथा शक्तिसिंह पुत्र लल्लू सिंह 23 वर्ष निवासी ग्राम रिमारी को भी जिला बदर के आदेश दिए हैं। इन अपराधियों की असामाजिक गतिविधियों तथा अपराधिककृत्यों से आमजनता के मन में भय व्याप्त होने एवं लोकशांति को खतरा होने के कारण यह कार्यवाही की गई है।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह