सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की सड़कों पर सफर अब मंजिल तक पहुंचने का नहीं, सुरक्षित घर लौटने की चुनौती बनता जा रहा है। मंगलवार को सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सुंदरा-सेमरिया राज्य मार्ग, कोठी-सिंहपुर मार्ग और सतना-चित्रकूट मार्ग की बदहाली इस संकट की तस्वीर पेश कर रही है। कहीं गड्ढों से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं तो कहीं बार-बार पैचिंग के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधर रही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 6 महीने में कई बार मेंटेनेंस हो चुका है तो सड़कें चलने लायक क्यों नहीं बन पा रहीं?
कई जिलों को जोड़ता है मार्ग
सुंदरा-सेमरिया राज्य मार्ग कई जिलों को जोड़ता है, लेकिन कोठी से सिंहपुर के बीच इसकी हालत बेहद खराब है। हाल ही में बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन काम पूरा होते ही पैच उखड़ने लगे। इसके बाद करीब एक सप्ताह पहले फिर पैचिंग कराई गई, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। सड़क पर कहीं गड्ढे हैं तो कहीं मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुणवत्ताहीन सामग्री और औपचारिकता के चलते सरकारी धन खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति नहीं बदल रही। सतना-चित्रकूट मार्ग पर बगिया के पास मंगलवार को मिनी बस पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक आने वाले गड्ढे वाहनों का संतुलन बिगाड़ देते हैं। ऐसे में हर दुर्घटना के लिए केवल चालक की तेज रफ्तार अथवा लापरवाही को जिम्मेदार बताकर सड़क की खामियों से पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। खराब सड़कों का खामियाजा आम लोगों को कई स्तर पर भुगतना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से भरे रास्ते जानलेवा साबित हो रहे हैं। वाहनों के पुर्जे टूट रहे हैं, ईंधन अधिक खर्च हो रहा है और सफर में अतिरिक्त समय लग रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल बने हुए हैं।
जनता ने कहा
पिछले 25 वर्षों से जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधि होने के बावजूद सड़कों की यह स्थिति चिंताजनक है। सुंदरा-सेमरिया मार्ग पर कई बार मेंटेनेंस हुआ, लेकिन सड़क की हालत नहीं बदली। आखिर किस आधार पर काम के बिल पास हो रहे हैं और गुणवत्ता की जांच कौन कर रहा है? जनता को जवाब मिलना चाहिए।
विनय सिंह गुड्डा, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोठी
कोठी-सिंहपुर मार्ग पर दोपहिया वाहन से निकलना बेहद खतरनाक है। पूरी सड़क पर गड्ढे हैं। मंगलवार को बगिया के पास पलटी मिनी बस में जान गंवाने वाला व्यक्ति मेरा रिश्तेदार था। सड़क की खराब हालत भी दुर्घटना की वजह बन सकती है। हर बार चालक को दोषी ठहराने से समस्या हल नहीं होगी।
रामचरण शर्मा, राहगीर
मेंटेनेंस के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कें कुछ दिनों में फिर बदहाल हो जाती हैं। यह जनता के पैसे और उसकी सुरक्षा से जुड़ा मामला है। गड्ढों के कारण दुर्घटना होने पर संबंधित सड़क निर्माण और रखरखाव के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
इं. आशीष तिवारी, संयोजक सदस्य, नगर उत्थान युवा संघर्ष समिति

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह