सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला सिविल अस्पताल की लैब व्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां विगत दो माह से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जैसी महत्वपूर्ण जांचें बंद पड़ी हैं। सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर इलाज के खर्च का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में पैथोलॉजी जांच का काम आउटसोर्स संस्था सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन जरूरी जांचों के लिए रिजेंट उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर सेवाएं बंद हैं। यानी मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, डॉक्टर जांच लिख रहे हैं, लेकिन सरकारी व्यवस्था में उनकी जांच नहीं हो पा रही है।
रिजेंट नहीं तो जांच बंद, पत्राचार तक सीमित व्यवस्था & जानकारी के मुताबिक, पैथालॉजी लैब में आधुनिक मशीनें आने के बाद अब रिजेंट की अनुपलब्धता के कारण सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच प्रभावित हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित आउटसोर्स संस्था को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
निजी पैथालॉजी के चक्कर काट रहे मरीज
सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच कई बीमारियों की पहचान और उपचार की दिशा तय करने में अहम होती हैं। सरकारी अस्पताल में ये सुविधाएं बंद होने से मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। जांच के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करने के साथ उन्हें समय भी गंवाना पड़ रहा है।
इधर सतना जिला अस्पताल में मलेरिया की किट खत्म
इधर सरदार बल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में मलेरिया की किट खत्म है। पैथोलॉजी प्रयोगशाला ने मलेरिया और डेंगू की जांच व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जांच किट की मांग की है। केंद्रीय प्रसंस्करण प्रयोगशाला (सीपीएल) के प्रभारी ने जिला मलेरिया अधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक जांच किट शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बताया गया कि अस्पताल में मलेरिया की जांच के लिए प्रत्येक सप्ताह 2 हजार रैपिड टेस्ट किट की आवश्यकता बताई गई है। वहीं डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा एनएस-1 एवं आईजीएम जांच किट के 15 बॉक्स मांगे गए हैं। प्रत्येक बॉक्स में 96 टेस्ट उपलब्ध होते हैं। बताया गया कि मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू संबंधी जांच सुचारु रूप से संचालित करने के लिए इन किटों की उपलब्धता जरूरी है। समय पर जांच सुनिश्चित होने से मरीजों को बीमारी की पहचान और उपचार में देरी से बचाया जा सकेगा।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह