सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक कोच की खराबी ने बुधवार शाम सतना जंक्शन पर रेल यातायात की रफ्तार थाम दी। बनारस से मुंबई जा रही 22178 महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की समस्या आ गई। सतना पहुंचने पर जांच हुई तो कोच को अनफिट घोषित कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कोच को ट्रेन से अलग करने का फैसला लिया। वहीं मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए जबलपुर से एक नया कोच जोड़ने के निर्देश दिए। अनफिट कोच के करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट करना पड़ा और महानगरी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। इस घटना के चलते अप-डाउन की गाड़ियों की चाल काफी देर तक प्रभावित हुई।
बताया गया कि महानगरी एक्सप्रेस शाम 5.10 बजे सतना पहुंची थी। करीब 5.30 बजे जांच में हॉट एक्सल की समस्या सामने आते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एरिया मैनेजर नरेंद्र सिंह, एडीएमई एके चौरसिया, स्टेशन प्रबंधक अब्दुल मतीन, सीसीआई वीरेंद्र कुमार सरोज, एसएमसी दीपक नांदे, आरपीएफ निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव और जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज सहित टिकट चेकिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाला। कुलियों की मदद से यात्रियों का सामान शिफ्ट करवाया गया। एस-2 में सवार यात्रियों को एस-1 और एस-3 कोच में बैठाया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया गया कि जबलपुर से नया कोच जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
एचएबीडी सिस्टम ने पकड़ा मामला
बताया गया कि रेलवे ने मुख्त्यिारगंज फाटक के पास हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर (एचएबीडी) लगाया गया है। जो ट्रेनों के स्टेशन में पहुंचते ही पहियों में होने वाली तकनीकी खराबी को हादसा होने के पहले ही पकड़ लेता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में एक्सल औैर बेयरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लंबी दूरी या तेज रफ्तार के कारण कई बार बेयरिंग का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है जिसे हॉट एक्सल कहा जाता है।
सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसका रियल टाइम अलर्ट है। अलर्ट मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम तुरंत संबंधित लोकापायलट और स्टेशन प्रबंधक को सूचित करता है।
पिटी गाड़ियां, बदले प्लेटफार्म
बताया गया कि इस घटना के पीछे महानगरी प्लेटफार्म क्र. एक में ढाई घंटे तक खड़ी रही। कोच को अलग करने संटिंग कार्य चलता रहा, वहीं 12427 रीवा- आनंद बिहार एक्सप्रेस सतना स्टेशन में पौने दो घंटे की देरी से आई और उसे प्लेटफार्म 3 में लाया गया। इसके अलावा शटल, रीवा- इतवारी टेÑनों के प्लेटफार्म बदले गए। बताया गया कि शाम 5 बजे से साढे 7 बजे तक स्टेशन में जबरदस्त यात्रियों का क्राउड नजर आया। लिफ्ट और एस्केलेटर वाले पैदल पुल भीड़ के चलते एक पल के लिए ब्लाक हो गए थे। आरपीएफ- जीआरपी ने भीड़ को देखते हुए क्राउड कंट्रोल किया।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह