हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल और दो लापता हैं।

वाहन में करीब 23 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे।

कुल्लू। स्टार समाचार वेब
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल और दो लापता हैं। वाहन में करीब 23 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व बंजार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। शनिवार को दिल्ली के पर्यटक जलोड़ी जोत से लौट रहे थे।
वाहन के उड़ गए परखच्चे
मौसम प्रतिकूल होने व सड़क पर फिसलन के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसा कैसे पेश आया इसके कारणों की जांच की जाएगी।
बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा
मामले को लेकर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी का उपचार चल रहा है। बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।
गंभीर घायल रेफर
घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत के अनुसार बडे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इस रेस्क्यू अभियान में आस पास के लोगों ने भी भूमिका निभाई। घायलों में अनुपमा, क्रियान, करण, फिजा, आयुषी, लियाकत, अनुराग, अर्नव, मोहित, शशि, अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली और एक का नाम पता नहीं चला है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीट यूजी पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। टेलीग्राम ने दी चुनौती, कोर्ट ने आईटी एक्ट की धारा 79 और 69ए के तहत कानूनी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला विवादों में। सीएम योगी का दौरा, चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रहने के निर्देश, SIT की जांच और कांग्रेस का बड़ा आरोप। पढ़ें पूरी खबर।
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) के लिए संकट गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रमों में उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसदों के बागी होने और पार्टी पर पकड़ ढीली होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक कांड के बाद देशभर में छात्रों की अहत्यहत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा कैंसिल होने के दिन से अब तक 12 बच्चों ने अपनी जान दे दी है। यहां सबसे चौंकाने और चिंता की बात यह है कि दो दिनों में चार नीट छात्रों ने आत्महत्या की है।
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को एक के बाद एक सियासी झटके लग रहे हैं। दरअसल, आज एक बार कलकत्ता हाईकोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है।
महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छिंदवाड़ा जिले के तामिया का रहने वाला मौलाना मजरत महमूद मकसूद, जो लंबे समय से फरार चल रहा था, बीती देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।
हिमाचल प्रदेश में चंबा के पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस। पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, मामला विशेषाधिकार समिति के पास।
भारत में उच्च शिक्षा के बजट को लेकर संसदीय समिति ने जताई चिंता। NEP 2020 के लक्ष्यों और GDP का 6% खर्च करने की सिफारिश के बारे में विस्तार से जानें।
उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर आज यानी बुधवार दोपहर गांव जुनुइया स्थित करुआ पुल के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ई-रिक्शा में सवार पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।