मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भोपालवासी शामिल हुए।

देशभक्ति के रंग में रंगा भोपाल, तिरंगा यात्रा में नशा मुक्ति का भी दिया संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-बारिश ने यात्रा का आनंद दोगुना कर दिया

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भोपालवासी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर खुद बुलेट बाइक चलाकर पहुंचे, जिसे देखकर कार्यकर्ताओ का उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद वे हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में शामिल हुए। शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चे भी इस यात्रा का हिस्सा बने। बारिश के बावजूद बच्चे तिरंगा लहराते हुए पूरे रास्ते चलते रहे। कई बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों और कार्टून किरदारों जैसे डोरेमोन और मोटू-पतलू की वेशभूषा में पहुंचे, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।

बच्चों की सुरक्षा को देख बदला रूट
पहले यह यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम लौटने वाली थी। हालांकि, तेज बारिश और छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा का रूट छोटा कर दिया गया। यात्रा को न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया।
तिरंगे के तीनों रंग साहस के प्रतीक
स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-भारत छोड़ो आंदोलन से देश में आजादी का निर्णायक संघर्ष शुरू हुआ था। क्रांतिकारियों और शहीदों के बलिदान को याद करना हर राष्ट्रभक्त का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने अपनी लोकतांत्रिक ताकत और सामर्थ्य का परिचय दे रहा है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ भारत विश्व का नंबर-1 देश बनने की ओर अग्रसर है। तिरंगे के तीनों रंग हमें साहस, वीरता और समर्पण की सीख देते हैं। बारिश ने इस यात्रा के आनंद को दोगुना कर दिया है।
देशभक्ति के साथ नशा मुक्ति का संकल्प
इस तिरंगा यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। यात्रा के दौरान लोगों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने उपस्थित जनसमूह को देश की युवा पीढ़ी को स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का समापन टीटी नगर स्टेडियम के पास देशभक्ति के नारों और भारत माता की जयकारों के साथ हुआ।

विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में सर्जरी की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद अब नए जिलाध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाए, इसे लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन जारी है। इस रेस में आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। सबसे गंभीर हालात डिंडोरी जिले में बने हैं, जहां शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार 10 घंटों में 6 इंच से अधिक रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इधर, राजधानी भोपाल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई हैं। शहर की निचली बस्तियों में नालियां चोक होने से पानी भर गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भोपालवासी शामिल हुए।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल को आखिरकार स्थायी नेतृत्व मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नरेंद्र कोटवाल को संस्थान का नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।
भोपाल में चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का समापन हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में 'भोपाल घोषणा पत्र' जारी किया गया, जिसमें सांस्कृतिक संपदा की वापसी, स्वैच्छिक कलाकार रजिस्ट्री और डिजिटल सहयोग पर बड़े फैसले लिए गए।
इंदौर में आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि न्याय का अनुभव कचहरी पहुँचने के साथ शुरू होता है।
उज्जैन में 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक न्यायाधीश अतिथि गृह का भूमिपूजन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया।
मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की विशेष टीम ने आज यानी शनिवार तड़के वित्तीय अनियमितताओं और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए एवं शशि मस्कुले की टीम ने रिहायशी मकान पर दबिश देकर बेनामी वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों, फिक्स डिपॉजिट और निवेश पत्रों को जब्त किया।
सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ककरहटी-देवेंद्रनगर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग पार करते समय यात्रियों से भरी बस सड़क से नीचे उतर गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह