सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर गौरव बैनल ने खम्हारिया क्लस्टर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र सिद्धिकला का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समय पर बंद पाए जाने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध एक माह के वेतन कटौती की कार्रवाई करने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित हों। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुरेश जाधव, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एएनसी जांच लंबित न रहे
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने,लैब टेक्नीशियन की व्यवस्था करने तथा वास आॅन व्हील्स के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित साफ.-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में एएनसी जांच लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मरीजों को मिले एम्बुलेंस सुविधा
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बीएलएस, एएलएस, जननी वाहन एवं एम्बुलेंस सेवाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि 108 हेल्पलाइन के अतिरिक्त वैकल्पिक एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर भी सार्वजनिक किए जाएं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बिना विलंब एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सके।
पीएचसी तियरा का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर गौरव बैनल ने खम्हारिया क्लस्टर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तियरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र निर्धारित समय पर संचालित मिला। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।