मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बहुचर्चित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए बड़े पैमाने पर वित्तीय फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साढ़ू और सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन सीईओ शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर की गई है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह पूरा घोटाला कोरोना संक्रमण काल के दौरान वर्ष 2020-2021 में अंजाम दिया गया था। सिरोंज जनपद पंचायत में वर्ष 2019 से नवंबर 2021 तक बतौर सीईओ पदस्थ रहे शोभित त्रिपाठी ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता देने वाली इस कल्याणकारी योजना में भारी अनियमितताएं कीं।
जांच में खुलासा हुआ कि इस दौरान 5,923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों को फर्जी तरीके से मंजूरी दी गई और कुल 30.18 करोड़ रुपए की सरकारी राशि का अवैध रूप से वितरण कर दिया गया। खास बात यह है कि उस अवधि में कोविड महामारी के चलते सार्वजनिक विवाह आयोजनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ था, इसके बावजूद धड़ल्ले से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वीकृतियां जारी की गईं।
ईडी की विस्तृत जांच में सामने आया कि योजना का लाभ हड़पने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत अपात्र लोगों के नाम पर जाली आवेदन और दस्तावेज तैयार किए गए थे। इन फर्जी प्रमाण-पत्रों और दस्तावेजों के आधार पर ही सरकारी सहायता राशि के भुगतान के रास्ते तैयार किए गए।
जांच एजेंसी के अनुसार, अपात्र व्यक्तियों की जानकारी और पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर चुपचाप नए बैंक खाते खोले गए थे। योजना के तहत स्वीकृत होने वाली अनुदान राशि सीधे इन्हीं खातों में ट्रांसफर की जाती थी। राशि पहुंचते ही उसे अलग-अलग किस्तों में तुरंत नकद निकाल लिया जाता था, जिससे सरकारी धन को सुनियोजित तरीके से निजी तिजोरियों में डायवर्ट किया जा सके।
इस पूरे मामले की परतें तब खुलीं जब भोपाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। EOW द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 409 और 120-बी के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(ई) और 13(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
इसी एफआईआर को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल पर अपनी स्वतंत्र जांच का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान भी चलाए गए, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ईडी ने गत 2 सितंबर 2026 को शोभित त्रिपाठी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इस वित्तीय घोटाले के तार दूर-दूर तक जुड़े हो सकते हैं और मामले में आगे की गहन छानबीन अभी जारी है। जांच में मिले नए तथ्यों और संपत्तियों के मूल्यांकन के आधार पर ही अब 5.37 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क करने का कड़ा कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह