राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस में आरजीपीवी के 50 विद्यार्थी और कर्मचारी थे सवार
ड्राइवर बोला-बस के सामने अचानक एक व्यक्ति आया
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस एक खंभे से जा भिड़ी। दरअसल,आरजीपीवी की विद्यार्थियों और कर्मचारियों से भरी बस मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वीआइपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें दो विद्यार्थी और एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को पहुंचाया हमीदिया
हादसे के बाद घायलों को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आपरेशन थिएटर में ले जाया गया। वहीं, तीन विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी और कर्मचारी सवार थे।
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। ड्राइवर ने बताया कि बस के सामने अचानक एक व्यक्तिआ गया था। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विवि प्रबंधन पहुंचा अस्पताल
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। विश्वविद्यालय की यूआईटी के डायरेक्टर विनय थापर ने बताया कि हादसे में छह विद्यार्थी और दो कर्मचारी घायल हुए हैं। प्रबंधन घायलों के उपचार और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) भर्ती प्रक्रिया में लिपिकीय कर्मचारियों को मिलने वाले 10 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटे को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थाना दमुआ थाना अंतर्गत बालाघाट से इंदौर जाने वाली बस क्र. एमपी 09 एटी 0059 जो बस का ब्रेक फेल होने के कारण दमुआ झिरीघाट में टकरा गई। जहां बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।