स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकार के स्वामित्व योजना को पूरा करने के लिए रीवा के राजस्व अधिकारियों ने जान फूंक दी। भले ही सरकार के खिलाफ पहले हड़ताल पर रहे। विरोध किया लेकिन जब काम पर उतरे तो सभी जिलों को पीछे छोड़ दिया। लक्ष्य का 74 फीसदी टारगेट पूरा कर लिया है। राजस्व अधिकारियों और फील्ड स्टाफ टूटे फूटे हैं। हाथ और पैरों में प्लास्टर चढ़ा है फिर भी काम की गति नहीं रुक रही। दिवाली रीवा की इस बार लक्ष्य पूर्ति पर दोहरी खुशी के साथ बीतने वाली है।
आपको बता दें कि सरकार ऐसे लोगों के जमीनों की रजिस्ट्री करा रह है जिसे पहले से ही पट्टा दे दिया गया था। खसरा में भूमिस्वामी के रूप में कब्जेदारों के नाम तक दर्ज कर दिए गए थे। अब इसे रजिस्ट्री कराकर सरकार उन्हें मालिकाना हक देने जा रही है। इस योजना को स्वामित्व योजना का नाम दिया गया है। इस योजना के तहत जो भी जमीन की रजिस्ट्री का खर्च होगा, वह सरकार वहन करेगी और सरकार को यह राशि केन्द्र से मिलेगी। यही वजह है कि सरकार जोरशोर से इस योजना को पूरा कराने में जुटी हुई है। इसके शुरू होते ही पटवारियों और राजस्व अधिकारियों ने विरोध किया था। पटवारियों को भूमि स्वामी सरकार ने बना दिया था। वहीं राजस्व अधिकारियों को उप पंजीयन अधिकारी की जिम्मेदराी दी थी। इसका जमकर विरोध हुआ था। बाद में सरकार ने राजस्व अधिकारियों को मनाया और फिर काम गति पर आया। रीवा में भी विरोध दर्ज किया गया था। शुरूआत में कोई जमीनों की रजिस्ट्री करा ही नहीं रहा था। जब सरकार उनकी मांगों को मानी तब काम शुरू हुआ। अब अधिकारी और पटवारी ऐसा दौड़ रहे हैं कि रुक ही नहीं रहे। इनकी मेहनत हालांकि प्रदेश के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। रीवा लक्ष्य के मुकाबले रजिस्ट्री कराने में टॉप पर है। सर्वाधिक 74 फीसदी लक्ष्य के मुकाबले रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। इस मामले में बड़े बड़े महानगर और राजधानी तक आंकड़ों में रीवा से पीछे चल रही है।
कई जिलों के पास छोटा लक्ष्य फिर भी पीछे
रीवा को 22 हजार 482 का लक्ष्य मिला है। इतनी ही रजिस्ट्री करानी है। इस मामले में रीवा के अधिकारी 16612 रजिस्ट्री करा चुके हैं। वहीं कई ऐसे जिले हैं जो नए बने हैं। लक्ष्य कम था, फिर भी वह पूरा नहीं कर पाए। इसमें मैहर और मऊगंज जिला शामिल है। मैहर सिर्फ 46 और मऊगंज 62 फीसदी लक्ष्य पूरा कर पाया है। इसके अलावा छोटे लक्ष्य वाले जिलों में शहडोल, सिंगरौली, सीधी जैसे जिले हैं, जो लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए हैं।
कई राजस्व अधिकारियों को प्लास्टर चढ़ा है, बीमार हैं फिर भी दौड़ रहे
आपको बता दें कि यह रजिस्ट्री उन लोगों के जमीनों की कराई जा रही है। जिन्हें सरकारी जमीन पर कब्जे के बाद खसरा में जमीनी हक मिल चुका है। इसके पहले भी सरकार सर्वे कराकर खसरे में मालिक के तौर पर नाम दर्ज करा चुकी है। इन्हीं लोगों की अब सरकार स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री करा रही है। पटवारियों को भूमि स्वामी बनाया गया है। पटवारी गांव गांव जा रहे हैं और लाभार्थियों को तलाश कर रजिस्ट्री करा रहे हैं। यही वजह है कि रीवा इस मामले में टॉप पर पहुंच गया है। कई पटवारी टूटे फूटे हैं। टूटे फूटे हालत में भी काम कर रहे हैं। हाथों में प्लास्टर चढ़ा है लेकिन सरकार की मंशा और लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हट रहे। कईयों को दिल की बीमारी है। कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं फिर भी वह काम में दौड़ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि रीवा प्रदेश में टॉप पर पहुंच गया है।
दिवाली में शत-प्रतिशत का है टारगेट
शेष जो रजिस्ट्रियां रह गई हैं, वह लाभार्थियों के रीवा में अनुपस्थिति के कारण रह गई हैं। कई मजदूर वर्ग के लोग हैं, जो बाहर जाकर काम धंधा करते हैं। परिवार के सदस्य बाहर हैं। ऐसे में वह आने वाले दिनों में दिवाली में लौटेंगे। तब का वायदा किए हैं। इसी दौरान शेष लोगों की भी रजिस्ट्री करा दी जाएगी। ऐसे में राजस्व अधिकारियों की दिवाली तो मनेगी ही साथ ही हितग्राहियों को जमीन मिलने पर उनकी भी खुशी दोगुनी हो जाएगी।
किस जिला को कितना लक्ष्य और कितनी हुई रजिस्ट्री
जिला लक्ष्य रजिस्ट्री प्रतिशत
रीवा 22482 16612 74
मैहर 15325 7133 46
शहडोल 2899 1934 66
मऊगंज 1780 1116 62
सतना 48597 19876 41
सिंगरौली 3430 2370 69
सीधी 5387 3592 66

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह