भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।

राजधानी भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा बोंदर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करवा चौथ के पवित्र पर्व के दिन आपसी नाराजगी और गहरे भावनात्मक तनाव के चलते एक नवदंपती की दर्दनाक मौत हो गई। रात में साथ मिलकर व्रत खोलने के कुछ ही घंटों बाद पहले पत्नी ने घर के बेडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, और जब पति को इसकी जानकारी मिली, तो वह भी गहरे सदमे में आ गया और घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय शिवानी ने अपने 26 वर्षीय पति सूरज अहिरवार की लंबी उम्र और सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। रात के समय दोनों ने एक साथ मिलकर व्रत खोला और भोजन किया। इसके बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सूरज अपनी पत्नी को बिना कुछ बताए अचानक घर से बाहर चला गया। करवा चौथ के खास दिन पति के इस तरह बिना बताए जाने से शिवानी काफी नाराज हो गई। वह चाहती थी कि इस पर्व पर पति पूरा समय उसके साथ बिताए, लेकिन इसी बात को लेकर उपजी तकरार ने बड़ा रूप ले लिया।
रात करीब ढाई बजे जब सूरज वापस घर लौटा, तो उसने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने दरवाजे के एक छेद से अंदर झांककर देखा। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि अंदर उसकी पत्नी शिवानी का शव फंदे पर लटक रहा था। सूरज ने तुरंत इसकी जानकारी घर में मौजूद अपनी दादी को दी। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा तोड़कर शिवानी के शव को नीचे उतारा गया।
पत्नी की मौत से सूरज का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह बेहद आहत हो गया। घर में कोहराम के बीच वह किसी को बिना कुछ बताए अचानक घर से निकल गया। जाते वक्त उसने कथित तौर पर यह तक कह दिया था कि 'शिवानी नहीं तो मैं भी नहीं'। परिजन और ग्रामीण रात से ही उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार सुबह करीब पांच बजे घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से सूरज का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। एक ही रात में पति-पत्नी की अर्थी उठने से परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह टूट चुके हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवानी और सूरज ने साल 2021 में प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। सूरज गांव में खेती-किसानी के साथ-साथ मजदूरी करके अपना घर चलाता था। दोनों बरखेड़ा बोंदर स्थित अपने मकान में खुशहाल जीवन बिता रहे थे, लेकिन शादी के कई साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर भी अक्सर शिवानी अंदर ही अंदर मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी।
घटना की सूचना मिलते ही खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। खजूरी थाने के एसआई बनवारी लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों के बनों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि करवा चौथ की रात पति के बाहर जाने से उपजी नाराजगी के कारण पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया, और पत्नी की मौत के गम में पति ने भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह