रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिला था। यह अस्पताल शुरुआती निरीक्षण में मानकों पर खरा निकला। बाद में जब रिन्युअल को लेकर निरीक्षण हुआ तो सारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं फेल हो गई। तीन सदस्यीय टीम ने करीब 60 आपत्तियां लगाई थी। एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल करने के पहले इन आपत्तियों को दूर करने का समय दिया था। यह समय अब पूरा हुआ है। आवेदन पर टीम निरीक्षण करने आ रही है। तीन दिन रहेगी। फिर से सभाी सुपर स्पेशलिटी वाली सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। तीन सदस्यीय टीम इस बार भी आ रही है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक निरीक्षण चलेगा।
आपको बता दें कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एनएबीएल सर्टिफाइड अस्पताल है। इसी मान्यता को रिन्यू करने के लिए पहले निरीक्षा के लिए टीम फिर आ रही है। शुक्रवार को एनएबीएल की टीम रीवा पहुंचेगी। टीम में तीन सदस्य शामिल हैं। इसमें दो चिकित्सक मुम्बई और एक नर्सिंग आफिसर रायबरेली से आ रही हैं। टीम तीन दिन रीवा में रहेगी और अस्पताल का निरीक्षण करेगी। एनएबीएच सर्टिफिकेट के लिए जो भी मापदंड तय है। उसके हिसाब से यहां पर निरीक्षण किया जाएगा। मरीजों को किस तरह से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सेवाएं दी जा रही हैं। उन सभी बिंदुओं पर निरीक्षण किया जाएगा। स्टाफ और डॉक्टरों की उपलब्धता देखी जाएगी।
तीन साल पहले 110 आपत्तियां थी, फिर 60 तक पहुंची
वर्ष 2022-23 में टीम ने निरीक्षण के दौरान 110 आपत्तियां लगाई गर्इं थी। पिछली बार जब सर्टिफिकेट को रिन्युअल करने के लिए निरीक्षण करने टीम आई तब करीब 60 आपत्तियां लगाई थी। इन सभी खामियों पर चर्चा करने के बाद टीम के सदस्य वापस लौट गई थी। अस्पताल प्रबंधन को सभी खामियों को दूर करने के लिए समय दिया गया था। हालांकि यह समय अस्पताल प्रबंधन पूरा नहीं कर पाया। अब एक साल बाद फिर से टीम निरीक्षण करने आ रही है।
इन सभी चीजों पर लगाई गई थी आपत्ति
पिछली बार जब टीम रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंची थी। तब कई चीजों पर आपत्ति दर्ज की थी। इसिमें अस्पताल के सामने की दीवार पर लगे मोनो को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा मरीजों को लाने ले जाने के लिए वार्ड ब्वाय की कमी गिनाई, पानी निकासी की भी समस्या बताई गई, साफ सफाई को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई, ओपीडी में लगने वाली लाइन और मरीजों की भीड़ के हिसाब से संसाधनों की कमी पर भी टीम ने आपत्ति जताई थी। हर उन छोटी छोटी चीजों को टीम के सदस्यों ने अपने रिकार्ड में लिया जो मरीज को अस्पताल में सुविधा देना जरूरी थी।
फिर जुगाड़ से डॉक्टरों और स्टाफ को सुपर में शिफ्ट किया गया
पिछली बार एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल नहीं हुआ था। इस बार फिर से टीम शुक्रवार को आ रही है। इस टीम को फिर धोखा देने की तैयारी चल रही है। खामियों को दुरुस्त नहीं किया गया। मरीजों को सुपर स्पेशलिटी के हिसाब से उपचार और सुविधाएं नहीं मिलती। पर्याप्त स्टाफ तक नहीं है। सीटी और एमआरआई मशीन चलाने के लिए योग्य और रेग्युलर टेक्नीशियन नहीं है। पर्याप्त डॉक्टर नहीं है। यहां तक की कई पदों को प्रबंधक ने सिर्फ कागजों में दिखाया है। इन सभी पदों की पूर्ति संजय गांधी अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर की जा रही है। कुल मिलाकर एनएबीएच की टीम को धोखा देने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह