आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।

बदलाव: इजराइली चिप की जगह अब लगेगा भेल का स्वदेशी सिस्टम
अपग्रेड: 45 कैलिबर की जगह अब यह 52 कैलिबर में नजर आएगी
हाई-टेक: डिजिटल फायर कंट्रोल, जीपीएस आटो-लेइंग से होगी लैस
पहली खेप:जीसीएफ पहली खेप में 12 अपग्रेटेड तोपें कर रहा है तैयार
रेंज विस्तार: मारक क्षमता 38 किमी से बढ़कर 46 किमी तक पहुंची
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है। भारतीय सेना को ऐसी 62 आधुनिक तोपें सौंपने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसकी पहली खेप में 12 तोपें तैयार की जा रही हैं। दरअसल, नए अवतार में धनुष तोप की मारक क्षमता में जबरदस्त इजाफा किया गया है। इसकी मारक क्षमता को 38 किलोमीटर से बढ़ाकर 44 से 46 किलोमीटर कर दिया गया है। इसे पुराने 45 कैलिबर से अपग्रेड करके 52 कैलिबर में ढाला गया है।
पहाड़ी इलाकों में भी बनेगी काल
धनुष तोप में जोड़ा गया माउंटेन गन सिस्टम इसे दुर्गम पहाड़ी युद्धक्षेत्रों में दुश्मन पर कहर बरपाने के लिए अत्यधिक सक्षम बनाता है। प्रसिद्ध बोफोर्स के अपग्रेटेड वर्जन के रूप में 2010 से विकसित की जा रही यह तोप अब पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक की ओर बढ़ चुकी है।
इजराइली चिप की जगह स्वदेशी
सबसे खास बात यह है कि अब धनुष में इजराइल निर्मित चिप के स्थान पर बीएचईएल (भेल) द्वारा निर्मित उन्नत चिप्स का उपयोग होगा। नई प्रणाली में उन्नत रेडियो फ्रीक्वेंसी, एक्टिव रडार चिप्स, डिजिटल फायर कंट्रोल, रडार-लिंक्ड सेंसिंग, जीपीएस आधारित आटो-लेइंग और आनबोर्ड बैलिस्टिक कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल की गई हैं। दूरी, सटीकता, आधुनिक तकनीक और 100 फीसदी स्वदेशीकरण के मोर्चे पर धनुष का यह नया संस्करण भारतीय सेना की मारक क्षमता को सरहद पर एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह