ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

दो युवक कार का दरवाजा तोड़कर बचाई खुद की जान
शादी समारोह समाप्त होने के बाद सभी घर लौट रहे थे
अनुगुल। स्टार समाचार वेब
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शादी समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। कार में सवार सात दोस्तों में से दो युवक किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकलने और तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पांच अन्य युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा देर रात में होने के कारण काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दरअसल, मोटांगा थाना क्षेत्र के बंगुरासिंह गांव के सात दोस्त बारात में शामिल होने इंदिपुर गांव गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। छतिया गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।
ग्रामीण ने शुरू किया बचाव कार्य
कार के पानी में डूबते ही भीतर चीख-पुकार मच गई। बबलू और शिबू नामक दो युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए कार का दरवाजा तोड़ा और तैरकर बाहर निकल आए। उन्होंने ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से पांच युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के कारणों की जांच की जारी
पुलिस ने शवों को पीएम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। एक साथ पांच युवकों की मौत से बंगुरासिंह गांव में मातम पसर गया।
यह भी पढ़िए...
बरुआ नदी पुल पर एंबुलेंस गिरी, तीसरे हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए
मध्यप्रदेश: हाइवे पर ट्रक से टकराई कार... पांच लोगों की मौत... हादसे के बाद मौके से चालक फरार
एक हादसे ने उजाड़े कई घर, चार अर्थियां साथ उठीं, गांव में पसरा मातम गहरा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।