प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं।

यशोभूमि में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- देश सेवा के 25 साल पूरे
देश के कोने-कोने तक 5जी कनेक्टिविटी, पहले डिजिटिल डिवाइड चुनौती थी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचने पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। इस वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस की थीम बिना सीमाओं के विस्तार रखी गई है। इस मंच के माध्यम से भारत अपने दूरसंचार, डिजिटल कनेक्टिविटी और तकनीकी क्षेत्र में हासिल की गई अभूतपूर्व प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कर रहा है।
भारत की सोच धरातल पर साकार
सभागार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा-आज भारत दूरसंचार क्षेत्र में जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें इंडिया मोबाइल कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। इस बार सम्मेलन में हर सीमा से परे जाकर विस्तार विषय चुना गया है और भारत ने अपने अनुभव से इस सोच को धरातल पर साकार करके दिखाया है।
फोन के पीछे भारत का फोकस
प्रधानमंत्री ने भारत के डिजिटल परिदृश्य में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल संचार सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि सुशासन का एक प्रमुख टूल बनकर उभरा है। सुदूर गांवों और गरीब परिवारों के बच्चे आज मोबाइल की मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं।
सस्ता डाटा और हैंडसेट
पीएम मोदी ने कहा-भारत में डाटा और मोबाइल फोन सस्ते होने की चर्चा दुनिया भर में होती है। पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत के प्रमुख फोकस क्षेत्रों को समझने पर ही यह स्पष्ट होता है कि देश ने इतनी बड़ी आबादी के लिए तकनीक को सुलभ कैसे बनाया।
25 साल की जनसेवा का संयोग
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए देशवासियों का आभार व्यक्त किया। पीएम ने बताया कि कल ही उनके सार्वजनिक जीवन में देश की सेवा करते हुए 25 साल पूरे हुए हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि जिस समय वे अपने सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं, उसी समय इंडिया मोबाइल कांग्रेस भी अपने सफल 10 वर्ष पूरे कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में इसी मंच से देश में 5जी सेवा की शुरुआत की गई थी और 2023 में इसकी तेज रफ्तार प्रगति का लेखा-जोखा साझा किया गया था।

चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी की नियुक्तियों के खिलाफ क्वो वारंटो रिट याचिका दायर की गई है। जानिए याचिका के मुख्य आरोप और कानूनी प्रक्रिया।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ईओयू की टीम ने तलाशी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय इवेंट में देश-दुनिया के टेक और टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, निवेशक और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल हो रही हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र और राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में धज्जियां उड़ाई हैं। यूएन जनरल असेंबली की कानूनी मामलों से जुड़ी छठी समिति की कार्यवाही के दौरान भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो भस्मासुर खड़ा किया था।
दिल्ली में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर धरने पर बैठ गईं। विपक्ष का INDIA गठबंधन वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है।
वर्ष 2026 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। फ्रांस के हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोई को यह सम्मान क्यों मिला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कानून से जुड़े एक अलग फैसले को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर विचार करने का आश्वासन दिया है। जानिए पूरा मामला और इससे जुड़े विवाद की वजह।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह