
आज सभी घायलों से अस्पताल में मिलेंगे गृहमंत्री शाह

हादसे के बाद पंडाल को सील कर दिए गया है। आम लोगों के लिए दर्शन पर रोक लगा दी गई है।
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बीती देर शाम बारिश शुरू होते ही भीड़ बढ़ने लगी। दबाव बढ़ने से एग्जिट गेट का एक हिस्सा गिर गया। तभी सुरक्षाकर्मियों ने सीटी बजानी शुरू कर दी। वे बाहर निकलने का अनाउंसमेंट करने लगे। इतने में भगदड़ शुरू हो गई। हादसे में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 25 घायल हो गए। पंडाल की इस बार की थीम बियॉन्ड साउंड थी, जिसके चलते अंदर लगभग अंधेरा था। एंट्री और एग्जिट के लिए एक-एक गेट था, जो संकरी गलियों में खुलता था। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, आयोजकों के लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट के बाद अफरा-तफरी मची। 17 लोगों की मौत मौके पर ही हुई थी। घायलों में 24 की हालत खतरे से बाहर है, जबकि एक गंभीर है। पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे। अब आज सुबह 11 बजे कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मिलने जाएंगे।
दुर्गा पूजा कमेटी से जुड़े शुभेंदु के भतीजे
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिस दुर्गा पूजा कमेटी में भगदड़ हुई, उससे देवदीप अधिकारी जुड़े हुए हैं। पार्टी ने दावा किया कि देवदीप मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे हैं। भाजपा के जोरासांको से विधायक विजय ओझा पूजा कमेटी के अध्यक्ष हैं। वहीं, भाजपा के उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इस कमेटी से जुड़े हुए हैं।
जिम्मेदारी तय करने के लिए एसआईटी जांच शुरू
पश्चिम बंगाल सरकार ने भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स ने जांच शुरू कर दी है।

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक तरफ जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड ने दस्तखत दे दी है। वहीं मैदानी और तटीय इलाकों में बारिश और बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने हरिद्वार के BHEL गेस्ट हाउस में पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर से 3 घंटे पूछताछ की। पढ़ें VIP एंगल और केस से जुड़ी पूरी अपडेट।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह