मध्यप्रदेश के इंदौर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक अफ्रीकी महिला को 31.85 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला छात्र वीजा पर भारत आई थी और मुंबई के नालासोपारा में रहती थी। वह बस से इंदौर कोकीन की सप्लाई करने पहुंची, जहां टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

अफ्रीकी महिला को 31.85 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक अफ्रीकी महिला को 31.85 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला छात्र वीजा पर भारत आई थी और मुंबई के नालासोपारा में रहती थी। वह बस से इंदौर कोकीन की सप्लाई करने पहुंची, जहां टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद भी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। देर रात 10:26 बजे उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। टीम उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि पता चल सके कि वह इंदौर में किसे सप्लाई देने वाली थी। नारकोटिक्स डीआईजी महेशचंद्र जैन के अनुसार, दोपहर निरीक्षक हरीश सोलंकी को सूचना मिली कि रेसिडेंसी क्षेत्र में एक अफ्रीकी महिला कोकीन की सप्लाई के लिए आने वाली है। इसके बाद निरीक्षक राधा जामोद के नेतृत्व में टीम ने रेसिडेंसी क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ा। तलाशी में महिला के पास से 31.85 ग्राम कोकीन मिली, जिसकी कीमत 15 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पासपोर्ट की जांच में महिला का नाम लिंडा, पता वेस्ट अफ्रीका, और वीजा स्टेटस स्टूडेंट वीजा पाया गया।
जांच में कई सुराग मिलने की उम्मीद
महिला मुंबई से बस के माध्यम से इंदौर आई थी, जिससे संभावना जताई जा रही है कि वह पहले भी ऐसी सप्लाई कर चुकी हो सकती है। उसके मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। टीम मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स, चैट और पेमेंट ट्रेल की जांच कर रही है, जिससे ड्रग नेटवर्क के कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार महिला के पास से एक एप्पल मोबाइल फोन मिला है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।