मध्यप्रदेश में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से सीहोर से लेकर राजधानी भोपाल तक हलचल मच गई है। गौतरलब है कि ईडी ने भोपाल के हबीबगंज थाने और ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के आधार पर कंपनी से जुड़े डायरेक्टरों, अफसरों और अन्य के विरुद्ध जांच प्रारंभ की थी।

फर्जी निर्यात रिकॉर्ड तैयार करने और वित्तीय अनियमितता
कार्रवाई से सीहोर से लेकर भोपाल तक मच गई हलचल
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई से सीहोर से लेकर राजधानी भोपाल तक हलचल मच गई है। दरअसल, ईडी ने सीहोर की कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्रा.लि. के केस में अब कंपनी के तत्कालीन सीईओ सुनील कुमार त्रिपाठी की तीन करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की है। कुर्क संपत्ति में त्रिपाठी, उनके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के नाम पर मौजूद एक रिहायशी घर, प्लाट और बैंक बैलेंस शामिल हैं। गौतरलब है कि ईडी ने भोपाल के हबीबगंज थाने और ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के आधार पर कंपनी से जुड़े डायरेक्टरों, अफसरों और अन्य के विरुद्ध जांच प्रारंभ की थी।
दोनों अभी न्यायिक हिरासत में
जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि त्रिपाठी ने दूसरों के साथ मिलकर ऐसी फर्जी रिपोर्ट तैयार की जिसका उपयोग दुग्ध उत्पादों के निर्यात के लिए किया गया था। इसके पहले ईडी ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया था। दोनों अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
हीरो केसवानी की संपत्ति भी अटैच
ईडी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी की भी एक करोड़ 47 लाख की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई भी पीएमएलए के अंतर्गत की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच प्रारंभ की थी।
ईओडब्ल्यू को मिले थे 86.73 लाख कैश
जांच में पता चला कि जनवरी-2005 से अगस्त 2022 केसवानी ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति (लगभग 1.47 करोड़ रुपए) जमा की, जो उनकी वैध आय का 286 प्रतिशत अधिक थी। ईओडब्ल्यू भोपाल द्वारा की गई छापा मार कार्रवाई के दौरान उनके घर से 86.73 लाख नकद बरामद किए गए थे।
यह भी पढ़िए....
भ्रष्टाचार पर प्रहार: पंजाब में ईडी और बंगाल में आयकर की छापेमारी
40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस... ईडी के सामने पेश हुए अनिल अंबानी
ईडी ने कसा शिकंजा... जेपी ग्रुप की 400 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।