मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी विभाग कवायद में जुट गए हैं। इसी सत्र में सरकार वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन के करीब लंबित विधेयक भी सदन के पटल पर सरकार रखेगी।

प्रदेश के किसी विभाग को नए वाहन खरीदने की राशि नहीं
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रस्तावित है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच चर्चा के बाद विधानसभा सचिवालय ने वर्ष 2026-27 के मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्यपाल को 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह सत्र पांच से सात दिन की अवधि का होना संभावित बताया जा रहा है। इसको लेकर सभी विभाग कवायद में जुट गए हैं। इसी सत्र में सरकार वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन के करीब लंबित विधेयक भी सदन के पटल पर सरकार रखेगी। सरकार ने सभी विभागों से 22 जून तक प्रस्ताव देने के लिए कहा है। यही नहीं इसमें किसी भी विभाग को नए वाहन खरीदने के लिए राशि नहीं दी जाएगी। ऐसी किसी योजना के लिए भी वित्तीय प्रावधान नहीं किया जाएगा, जिसमें राज्य की वित्तीय संसाधन से अतिरिक्त मांग हो। उधर, वित्तीय विभाग ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के एक निर्णय की रोशनी में सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने की आगामी माह से 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने के प्रावधान का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश इसलिए दिए गए हैं, जिससे कोई भ्रम न रहे। दरअसल, विभाग बार-बार मार्गदर्शन मांग रहे थे कि 79 वर्ष पूरे होकर 80 वर्ष में प्रवेश पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देनी है या फिर 80 वर्ष पूर्ण होने के बाद इसका लाभ दिया जाना है।
उच्च शिक्षा विभाग का विधेयक आएगा
विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार तीन से पांच विधेयक ला सकती है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के भी विधेयक शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रथम अनुपूरक बजट भी सत्र के दौरान आएगा। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा पहले ही सभी विभागों से प्रस्ताव बुलाए जा चुके हैं और उसका अध्ययन किया जा रहा है।
अधिक राशि की जरूरत नहीं होगी
वित्त विभाग द्वारा सभी विभागों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि 2026-27 का बजट शून्य आधारित बजट प्रणाली और रोलिंग बजट अनुमान के आधार पर तैयार किया गया था। एक-एक योजना की समीक्षा करके प्रावधान किए गए हैं, इसलिए अब किसी प्रचलित योजना के लिए अधिक राशि की जरूरत नहीं होगी।
अतिरिक्त प्रावधान के प्रस्ताव किए जाएंगे शामिल
यदि विभागों को लगता है कि उन्हें अतिरिक्त राशि चाहिए तो वह ऐसे प्रस्ताव, जिनके लिए राज्य की आकस्मिकता निधि से अग्रिम स्वीकृत की गई हो, प्रस्ताव दे सकते हैं। वित्त विभाग द्वारा दी गई सहमति, केंद्रीय योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि और विशेष पूंजीगत सहायता योजना के लिए अतिरिक्त प्रावधान आदि के प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: विधानसभा का विशेष सत्र... हंगामे के बीच मुख्यमंत्री मोहन ने पेश किया ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प
मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र कल: नारी शक्ति वंदन पर विपक्ष का चेहरा बेनकाब करेगी सरकार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।