महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

अनुभव और संकल्प कार्यशाला में सीएम हुए शामिल
विकास कार्यों पर जोर रहेगा ताकि प्रदेश को लाभ मिले
घाट विकास और श्रद्धालु सुविधाओं के काम तेज होंगे
बुनियादी ढांचे, जल प्रबंधन, स्वच्छता,यातायात सुधारेंगे

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित कार्यशाला सिंहस्थ-2016 के अनुभव और 2028 का संकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट कहा कि सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और प्रशासनिक क्षमता का विश्व के सामने प्रस्तुत होने वाला सबसे बड़ा मंच है। बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन से जुड़ने का अवसर मिलता है और यह जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी और दूरदर्शी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं।
अब समय केवल अस्थायी इंतजामों का नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा-अब समय केवल अस्थायी इंतजामों का नहीं, बल्कि ऐसे विकास कार्यों का है, जिनका लाभ सिंहस्थ के बाद भी शहर और प्रदेश को लंबे समय तक मिलता रहे। उन्होंने संकेत दिए कि वर्ष 2025 के बाद सिंहस्थ से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास को और गति मिलेगी। जल प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात, घाट विकास, सीवर व्यवस्था और श्रद्धालु सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए जाएंगे।
दीर्घकालिक विकास से जोड़ा जा रहा
सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को केवल आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे उज्जैन के समग्र और दीर्घकालिक विकास से जोड़ा जा रहा है।
अफसरों ने साझा किए दो सिंहस्थ के अनुभव
कार्यशाला में सिंहस्थ-2004 और सिंहस्थ-2016 से जुड़े संस्मरण भी साझा किए गए। तत्कालीन कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने बताया कि विशाल जनसमूह, सीमित संसाधनों और समयबद्ध व्यवस्थाओं के बीच प्रशासन ने समन्वय और नवाचार के माध्यम से सफल आयोजन कराया था। वर्तमान एडीजे राकेश गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन की सफलता का आधार प्रशासन, समाज और संत समाज के बीच बेहतर संवाद और सहभागिता है।
पर्यावरण संरक्षण भी तैयारियों का अहम हिस्सा
संभागायुक्त आशीष सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का विस्तृत खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बार व्यवस्थाओं को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। शिप्रा नदी की स्वच्छता, स्थायी सीवर नेटवर्क, बेहतर सड़क एवं रेल संपर्क, पार्किंग, डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन, नए घाटों का विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
आधुनिक प्रबंधन क्षमता का होगा संगम
भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को भी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। कार्यशाला का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही रहा कि सिंहस्थ-2028 केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक प्रबंधन क्षमता का संगम होगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि 2004 और 2016 के अनुभवों से सीख लेते हुए ऐसा सिंहस्थ आयोजित किया जाए, जो विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति, व्यवस्थागत दक्षता और सामाजिक सहभागिता का नया मानक स्थापित करे।
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रामघाट पर देखा होमगार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन, सीएम ने, जनता के सहयोग को सराहा
मध्यप्रदेश: सीएम मोहन बोले- उज्जैन की जनता सिंहस्थ -2028 के कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही नई मिसाल
सिंहस्थ-2028: मंदिर में होगी डिजिटल दर्शन व्यवस्था, क्यूआर कोड से होगी भक्तों की एंट्री

महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह