मध्यप्रदेश के रतलाम में लोकायुक्त की टीम ने एक घूसखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। दरअसल, लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पदस्थ एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।

टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
रतलाम। स्टार समचार वेब
मध्यप्रदेश के रतलाम में लोकायुक्त की टीम ने एक घूसखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। दरअसल, लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पदस्थ एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी पटवारी कैलाश वडख्या से 20 हजार की रिश्वत राशि बरामद की गई है। ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना निवासी आवेदक जितेंद्र पाटीदार पुत्र ईश्वरलाल पाटीदार ने 10 अप्रैल को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर एसपी आनंद कुमार यादव को शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था।
सीमांकन के बदले मांगे रुपए
आवेदन में बताया गया कि उसके पिता के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसका सीमांकन कराने के लिए 22 जनवरी को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था। इसके बाद भी सीमांकन नहीं होने पर 9 मार्च को तहसील कार्यालय पहुंचकर संबंधित हल्का पटवारी कैलाश वडख्या से संपर्क किया गया। पटवारी कैलाश ने सीमांकन करने के बदले रिश्वत की मांग की। 9 अप्रैल को पटवारी आवेदक के घर पहुंचा और सीमांकन के लिए 30 हजार रुपए की मांग की।
तहसील कार्यालय में बिछाया जाल
शिकायत की लोकायुक्त द्वारा तस्दीक करने पर रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। इस दौरान आवेदक के निवेदन पर आरोपी ने 7 हजार रुपए कम कर दिए और 10 अप्रैल को 3 हजार ले लिए थे। शेष दूसरी किस्त में 20 हजार लेने के लिए सहमति बनी। जहां आज यानी गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने सैलाना तहसील कार्यालय के नायब नाजिर कक्ष में जाल बिछाकर कार्रवाई की।
भ्रष्टाचार के तहत प्रकरण दर्ज
जैसे ही आरोपी पटवारी कैलाश वडख्या ने आवेदक से 20 हजार की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।