मौसम विभाग ने दावा किया है कि एक सप्ताह के अंदर मानसून मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा। तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून एक सप्ताह से अटका हुआ है। इस वजह से मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यह लेट हो गया है।

जून में अब तक 35 प्रतिशत बारिश कम हुई
इस साल देरी से होगी बोवनी, किसान चिंतित

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मौसम विभाग ने दावा किया है कि एक सप्ताह के अंदर मानसून मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा। तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून एक सप्ताह से अटका हुआ है। इस वजह से मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यह लेट हो गया है। इधर, राजधानी भोपाल में बीती देर रात बारिश का दौर जारी रहा। आज यानी बुधवार को दोपहर 12:30 बजे एक बार फिर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि दस मिनट में ही शहर की अधिकांश सड़कें लबालब हो गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आठ जिलों में चली तेज आंधी
इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में सबसे ज्यादा 1 इंच के करीब पानी गिर गया। वहीं, बैतूल, रीवा-सतना में आधा इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई। रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियरऔर सागर में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।
तापमान में आई गिरावट
आंधी-बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिवपुरी में सबसे तापमान कम 35 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36.4 डिग्री, बैतूल में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो और नौगांव सबसे कम रहे। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा।
किसानों का बढ़ा इंतजार
मानसून की लेटलतीफी के साथ ही खरीफ फसलों की बोवनी के लिए भी इंतजार बढ़ गया है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसएस धाकड़ ने बताया कि खरीफ की फसलें जैसे- सोयाबीन, उड़द, मूंग, तूअर की बोवनी के लिए 100 मिमी यानी, 4 इंच बारिश जरूरी है। इतनी बारिश होने पर ही मिट्टी में नमी आती है। मानसून के लेट होने की बात सामने आई है।
34 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा उज्जैन, इंदौर, खरगोन, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह