मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में फर्जी डिग्री के सहारे मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले कथित डाक्टरों के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बड़ा एक्शन लिया है। एनएचएम की शुरुआती जांच में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से नौ फर्जी डाक्टर पकड़े गए हैं। विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी फर्जी डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

खुलासा- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने थे डॉक्टर
अब तक 81 डॉक्टरों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में फर्जी डिग्री के सहारे मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले कथित डाक्टरों के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बड़ा एक्शन लिया है। एनएचएम की शुरुआती जांच में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से नौ फर्जी डाक्टर पकड़े गए हैं। विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन सभी फर्जी डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही संबंधित जिलों के थानों में इनके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। दमोह जिले में पहला मामला सामने आने के बाद विभाग ने प्रदेश भर के संजीवनी क्लीनिकों और अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी शुरू कर दी है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। दमोह में फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद अब तक 81 डॉक्टरों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा चुकी है। विभाग का यह जांच अभियान यहीं रुकने वाला नहीं है।
ताबड़तोड़ जांच जारी
भोपाल के संजीवनी क्लीनिकों में भी स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें ताबड़तोड़ जांच कर रही है। विभाग का मुख्य फोकस इस बात पर है कि किसी भी सरकारी या संविदा केंद्र पर बिना वैध डिग्री के कोई व्यक्ति प्रैक्टिस न कर पाए।
10 और फर्जी डॉक्टरों की आशंका
स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही फर्जी डॉक्टरों का यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। 10 और संदिग्ध डॉक्टरों की सूचियां तैयार की गई हैं, जिनकी डिग्रियां और रजिस्ट्रेशन नंबर जांच के घेरे में हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में इनके फजीर्वाड़े का भी आधिकारिक खुलासा हो जाएगा।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी संविदा डॉक्टरों की भी नए सिरे से जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील सेवा में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी भी डॉक्टर के दस्तावेज फर्जी या संदिग्ध पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ न केवल बर्खास्तगी बल्कि जेल भेजने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़िए...
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर गायब, निजी क्लीनिकों में व्यस्त, मरीज इलाज को तरसते रहे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।