मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। केंद्र ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग खरीदी की अनुमति दी है और समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि पिछले साल खरीदी गई साढ़े तीन लाख टन मूंग अब भी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

केंद्र सरकार ने 4.54 लाख टन खरीदी की दी अनुमति
खरीदार नहीं मिलने से भंडारण खर्च लगातार बढ़ रहा

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। केंद्र ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग खरीदी की अनुमति दी है और समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि पिछले साल खरीदी गई साढ़े तीन लाख टन मूंग अब भी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में भंडारण और रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है। सरकारी एजेंसियां अब तक चार बार निविदाएं जारी कर चुकी हैं, लेकिन अपेक्षित खरीदार सामने नहीं आए। दूसरी ओर, गोदाम किराया और रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इतन सब होने के बाद भी किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने केंद्र से खरीदी का कोटा बढ़ाने की मांग की है।
कोटा बढ़ाने पर केंद्र कर रहा विचार
किसान समर्थन मूल्य पर अधिक खरीदी की मांग कर रहे हैं। जबकि पहले ही स्पष्ट किया गया था कि कुल उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत ही समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। अभी प्रदेश में लगभग 23 हजार टन मूंग की खरीदी हो चुकी है। किसानों के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। केंद्र ने संकेत दिया है कि स्वीकृत लक्ष्य पूरा होने के बाद नियमों के अनुसार अतिरिक्त प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
पिछले साल की खरीदी बनी परेशानी
पिछले वर्ष मध्यप्रदेश में लगभग 21 लाख टन ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन हुआ था। केंद्र ने प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत 4,19,692 टन खरीदी की अनुमति दी थी, लेकिन किसानों के दबाव के चलते निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीदी की गई। किसानों को भुगतान बैंक ऋण के माध्यम से कर दिया गया, लेकिन अतिरिक्त खरीदी गई मूंग अब भी सरकारी गोदामों में रखी है।

मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। केंद्र ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग खरीदी की अनुमति दी है और समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि पिछले साल खरीदी गई साढ़े तीन लाख टन मूंग अब भी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई जनहितैषी फैसलों पर मुहर लगी। प्रदेश सरकार आगामी 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी हर शुक्रवार सीधे जनता के बीच पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा करेंगे।
रीवा में जल संसाधन विभाग के एक बाबू को पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने ट्रैप किया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक पर हमले, वाहन में तोड़फोड़ और सामान लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
देवांगना घाटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों और विशेष अभियान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मैहर के नादन शासकीय महाविद्यालय तक पक्की सड़क नहीं होने से बारिश में पहुंचना मुश्किल हो गया है। 120 सीटों वाले कॉलेज में अब तक केवल दो प्रवेश हुए, जिससे करोड़ों की परियोजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा-हैदराबाद नई एक्सप्रेस की मंजूरी के लगभग दो माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। समय-सारिणी और तारीख घोषित न होने से सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।
सतना जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विटामिन डी और बी-12 जांच एक माह से बंद हैं। नई मशीनें इंस्टॉल नहीं हुईं, जांचें आउटसोर्स हो रही हैं और टेंडर प्रक्रिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में दस्तक अभियान की धीमी शुरुआत ने चिंता बढ़ाई। जिला सैम और डायरिया हॉटस्पॉट में शामिल है, जबकि लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों की जांच हो सकी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह