बीमा कंपनियां शुरू में बड़े-बड़े और लुभावने आफर देकर ग्राहक बनाती हैं फिर अगर कोई हादसा हो जाए तो उपभोक्ता के परिजनों को क्लेम के लिए चक्कर लगवाती हैं। या फिर मुआवजा राशि देने से मुकर जाती हैं। इससे पीड़ित अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं।

ग्वालियर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण का फैसला
बीमा कंपनी बोली-शिक्षक की लापरवाही से गई जान
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
बीमा कंपनियां शुरू में बड़े-बड़े और लुभावने आफर देकर ग्राहक बनाती हैं फिर अगर कोई हादसा हो जाए तो उपभोक्ता के परिजनों को क्लेम के लिए चक्कर लगवाती हैं। या फिर मुआवजा राशि देने से मुकर जाती हैं। इससे पीड़ित अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं। दरअसल, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ग्वालियर ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक शिक्षक के परिजनों को बड़ी राहत देते हुए 82 लाख 52 हजार 520 रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है। न्यायालय ने बीमा कंपनी की आपत्तियों को खारिज करते हुए बीमा राशि पर आवेदन की तिथि से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित भुगतान के निर्देश दिए हैं।
2023 में गई थी शिक्षक की जान
प्रकरण क्र.1833/2023 (रचना बनाम फेरन सिंह तोमर) में न्यायालय ने मृतक शिक्षक दीनदयाल त्यागी की पत्नी और अन्य आश्रितों के पक्ष में यह फैसला सुनाया। अभिलेखों के अनुसार नौ अगस्त 2023 को दीनदयाल त्यागी अपने साथी कृष्ण बिहारी शर्मा के साथ बाइक से स्कूल से पोरसा अपने घर लौट रहे थे।
कार ने मारी थी टक्कर
रास्ते में तिवरिया का पुरा, रामदीन की खोड़ के पास परिचित शिवकुमार तोमर से बाइक रोककर बातचीत करने लगे। पोरसा की ओर से आई कार (क्रमांक यूपी-13-एके-9292) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दीनदयाल त्यागी की मौत हो गई।
बीमा कंपनी ने पीड़ितों को बताया गलत
मृतक की पत्नी रचना और परिजनों ने वकील शंकर लाल ढींगरा और काजल ढींगरा के माध्यम से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में क्षतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने तर्क दिया कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन से हुई थी और बीमित कार को गलत तरीके से प्रकरण में शामिल किया गया है।
कोर्ट ने परिजनों के दावे को माना सही
बीमा कंपनी ने कहा कि दुर्घटना के समय वाहन पालिसी की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलाया जा रहा था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अधिकरण ने बीमा कंपनी के तर्कों को स्वीकार नहीं किया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक के परिजनों के दावे को सही माना। न्यायालय ने बीमा कंपनी को 82,52,520 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि आवेदन की तारीख से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित तीन माह के भीतर जमा करने का आदेश दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।