रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ईसीजी रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए कागज खत्म हो गया। मरीजों को मोबाइल में फोटो लेकर डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखानी पड़ी, जबकि कई ग्रामीण और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
डिप्टी सीएम का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। यहां व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं। कभी एक्सरे की फिल्म खत्म हो जाती है तो कभी मशीनें बंद हो जाती है। इस बार तो हद ही हो गई। ईसीजी की रिपोर्ट प्रिंट तक करने के लिए कागज नहीं है। मोबाइल में रिपोर्ट दे रहे। अब उन ग्रामीणों और बुजुर्गों के साथ समस्या खड़ी हो रही जो कीपैड वाला मोबाइल चलाते हैं। उनकी जांच ही नहीं हो पा रही।
डिप्टी सीएम ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सपना रीवा ही नहीं विंध्य के लोगों को दिखाया था। अस्पताल बना और शुरू भी हो गया। 8 साल इसको शुरू हुए हो गए। अब तक न तो यहां डॉक्टरों के सारे पद भर पाए हैं और न ही सभी विभागों की शुरूआत ही हो पाई है। डॉक्टर कम हैं, सुविधाएं भी कम है। फिर भी यहां पर पेड सर्विस दी जाती है। प्राइवेट अस्पताल से तुलना की जाती है लेकिन यहां सरकारी अस्पताल से भी गई बीती व्यवस्था है। मरीजों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 10 जुलाई को कई मरीज दिल का जांच कराने ओपीडी में पहुंचे थे। कार्डियोलॉजी विभाग से कई मरीजों को ईसीजी के लिए लिखा गया। ईसीजी कक्ष में जब मरीज पहुंचे तो वहां जांच नहीं हो पाएगी, यह कह कर कईयों को लौटा दिया गया कि जांच बंद है। जिनकी ईसीजी की गई तो उन्हें प्रिंट रिपोर्ट नहीं मिली। मौके पर मौजूद स्टाफ ने स्क्रीन पर आई रिपोर्ट को ही स्मार्ट मोबाइल पर खींच लेने की बात कही। यही मोबाइल की रिपोर्ट डॉक्टर को भी दिखाई गई। डॉक्टर ऐसे ही जांच और इलाज कर रहे हैं। अब आप इस अस्पताल की व्यवस्थाओं और हालातों के बारे में भली भांति समझ गए होंगे। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन सुविधाएं घट रही हैं। मरीज परेशान हैं। यहां हर कदम पर लाइन लगाना पड़ता है। घंटों इंतजार के बाद भी मरीजों को इलाज नही ंमिल पाता। दवाइयां, जांच तक बाहर से कराई जाती हैं।
कुछ दिन पहले एक्सरे फिल्म खत्म हो गई थी
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सिर्फ नाम का ही सुपर है। यहां सुविधाएं और इलाज थर्ड क्लास की हो गई हंै। इसी वजह से रीवा के मरीजों का नागपुर जाना कम नहीं हो पा रहा है। गरीब ही यहां पर अपनी जान गवां रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कुछ दिन पहले एक्सरे फिल्म भी खत्म हो गई थी। तब भी मरीजों को मोबाइल पर ही फोटो खींचकर रिपोर्ट दी जा रही थी। अब ईसीजी का कागज ही खत्म हो गया।
कुछ ऐसे खुली अस्पताल के हालातों की पोल
शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ओपीडी में भारी भीड़ थी। मरीज कार्डियोलॉजी कक्ष के बाहर लाइन लगाए खड़े थे। डॉक्टर यहां मरीजों को देखने के बाद जांच के लिए भेज रहे थे। 64 वर्षीय अमहिया निवासी कनीज बानो पति गुलाम मैनुद्दीन भी जांच कराने पहुंची। इन्हें भी डॉक्टरों ने ईसीजी के लिए लिखा था। इनके परिजन साथ में थे। जब कनीज बानो को लेकर परिजन ईसीजी कक्ष पहुंचे तो यहां भी लाइन लगी हुई थी। महिला मरीज की भी ईसीजी हुई। ईसीजी के बाद स्टाफ ने प्रिंटेड रिपोर्ट नहीं दी। स्टाफ ने कहा पेपर खत्म हो गया है इसलिए रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। मोबाइल में ही स्क्रीन पर जो रिपोर्ट है, उसकी फोटो ले लो। यही रिपोर्ट डॉक्टर को दिखा देना। परिजनों ने भी ऐसा ही किया। रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई। डॉक्टर ने मोबाइल पर रिपोर्ट देखी फिर इलाज हुआ।
कई गांव के थे उनके पास मोबाइल तक नहीं था
जिनके पास स्मार्ट मोबाइल था। उनकी जांच हो गई। रिपोर्ट भी डॉक्टरों ने देख ली लेकिन कई मरीज गांव से पहुंचे थे। उनके पास मोबाइल भी नहीं था। कईयों के पास पुराने कीपैड वाले मोबाइल थे। जिनसे फोटो नहीं खींची जा सकती थी। अब ऐसे मरीजों को जरूर परेशानी हुई। ईसीजी के लिए डॉक्टरों ने लिखा लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। रिपोर्ट जरूरी थी तो जांच के लिए बाहर दौड़ लगानी पड़ी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।