मैहर के जगनगरा और पोड़िआ गांव के आदिवासियों ने 39 एकड़ जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने के आरोप लगाते हुए मुंह में चारा दबाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर के जगनगरा और पोड़िआ गांव के आदिवासियों ने मुंह में चारा दबाकर अनूठा प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि रामनगर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने बलपूर्वक उनकी 39 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया है। ऐसे में उनके सामने भूखों मरने की स्थिति है लिहाजा वे मुंह में चारा दबाकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।
आदिवासियों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। आदिवासियों का कहना है कि इस जमीन पर वर्षों से उनका अधिकार रहा है, लेकिन अब उन्हें वहां खेती करने से रोका जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भूमि तक पहुंचने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दबाव बनाने दर्ज करा देते हैं फर्जी मुकदमे : आदिवासियों का आरोप है कि जब भी वे अपनी जमीन का अधिकार मांगते हैं या विरोध करते हैं, तब उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाती है। उनका आरोप है कि कई लोगों को फर्जी प्रकरण दर्ज कर जेल तक भेजा गया है, जिससे गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
मवेशियों जैसी हो जाएगी स्थिति
मुंह में चारा दबाकर किए गए इस प्रदर्शन के माध्यम से आदिवासियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि यदि उनकी जमीन और अधिकार नहीं बचाए गए तो उनकी स्थिति मवेशियों जैसी हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की राजस्व और पुलिस स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए, कब्जे के आरोपों की सत्यता सामने लाई जाए तथा उन्हें उनकी भूमि और आवागमन का रास्ता वापस दिलाया जाए। उधर, इस मामले में जिन पर आरोप लगाए गए हैं, उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है। प्रशासन की ओर से भी तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल आदिवासी परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
एसडीएम ने ज्ञापन लिया, नहीं दिया कोई जवाब
आदिवासियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने पर रामनगर एसडीएम एपी मिश्रा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों का ज्ञापन तो दिया लेकिन मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से कोई चर्चा नहीं की। एसडीएम के इस रवैये के बाद प्रदर्शनकारी आदिवासी काफी मायूस नजर आए। आदिवासियों को अपने हक व जमीन के लिए अब प्रशासन से ही उम्मीदें हैं। देखना यह है कि सत्तापक्ष के रसूखदार नेता के दबाव में प्रशासन आता है या फिर आदिवासियों के आरोपों की जांच कराकर उन्हें उनकी जमीन वापस दिलाई जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।