उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा। लखनऊ में बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति ने भी राज्यों को हेलमेट संबंधी नियम के अनुपालन को प्राथमिकता देने का परामर्श दिया है।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के निर्देशों के अनुसार एक सितंबर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान -हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं शुरू किया जाएगा जो 30 सितंबर तक चलेगा। लखनऊ में बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा। सरकार का यह आदेश सभी यूपी के सभी 75 जिलों में लागू होगा। बयान के अनुसार, इस अवधि में पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी प्रवर्तन की जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार ने आम लोगों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 129 दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करती है और धारा 194 डी उल्लंघन पर दंड का प्रावधान करती है। उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति ने भी राज्यों को हेलमेट संबंधी नियम के अनुपालन को प्राथमिकता देने का परामर्श दिया है।
राज्य सरकार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य दंडित करना नहीं बल्कि नागरिकों को कानून के अनुरूप और अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। इससे पहले बीते वर्ष भी सरकार ने ऐसे ही निर्देश जारी करते हुए बिना हेलमेट चलने वालों को पेट्रोल देने से मना किया था। सरकार की कोशिश है कि इस अभियान के जरिए लोगों में दो पहिया वाहन से सफर करते हुए हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित और जागरुक हों।
परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने कहा-यह अभियान दंड नहीं, बल्कि सुरक्षा का संकल्प है। यह अभियान एक से 30 सितंबर तक चलेगा। सभी नागरिकों, पेट्रोल पंप संचालकों और तेल कंपनियों से अपील है कि वे इसमें पूर्ण सहयोग दें। हेलमेट पहले, ईंधन बाद में को नियम बनाएं, क्योंकि हेलमेट पहनना जीवन का सबसे सरल बीमा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।