मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा के भीतर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीसरे उम्मीदवार की संभावना से इंकार किया है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान ने राजनीतिक अटकलों को फिर हवा दे दी है।

राज्यसभा के लिए तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में भाजपा
सभी विधायकों को कल तक भोपाल नहीं छोड़ने के दिए निर्देश
देर रात तक सीएम हाउस में चली भाजपा विधायकों की बैठक
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा के भीतर सस्पेंस बरकरार है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीसरे उम्मीदवार की संभावना से इंकार किया है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान ने राजनीतिक अटकलों को फिर हवा दे दी है। वहीं, पार्टी की बैठक में विधायकों को सोमवार तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए गए है। दरअसल, राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 8 जून है। इस बीच भाजपा तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के तौर पर दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। इसी बीच शनिवार देर रात मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को 8 जून तक भोपाल नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन तक राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
भाजपा से चर्चा में आए दो नाम
सूत्रों का दावा है कि पूर्व विधायक जीतू जिराती और विनोद गोटिया में से किसी एक को तीसरी सीट पर मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि भाजपा ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी पहले ही अपने दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल करा चुकी है।
कांग्रेस विधायक ने भाजपा को दी चुनौती

इधर, श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया। विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने कहा, भाजपा को कांग्रेस की चुनौती है। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे ग्वालियर-चंबल संभाग के जितने भी विधायक हैं वह पूरी तरह से साथ हैं। कोई घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा को हमारा चैलेंज है। कांग्रेस के विधायक हमारी बहन मीनाक्षी नटराजन को जिताएंगे। जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का भी नहीं है वह वर्ण शंकर औलाद है।
भाजपा विधायक दल की बैठक में ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री निवास में रात हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी विधायकों से कहा गया कि वे 8 जून तक भोपाल में ही रहें।
मीनाक्षी को 62 विधायकों का समर्थन
उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई। बैठक में मौजूद 59 विधायकों ने हाथ उठाकर राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन का भरोसा जताया। कांग्रेस का दावा है कि उसके 64 में से 62 विधायक साथ हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आॅनलाइन बैठक से जुड़े।
तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी...
इंदौर में औद्योगिक निवेश से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी। मुख्यमंत्री के इस जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री के बयान और पार्टी की हालिया गतिविधियों ने तीसरी सीट को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है। अब सबकी नजरें नामांकन की अंतिम तिथि और भाजपा के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
राज्यसभा का चुनावी गणित
विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य मतदान के पात्र हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत है। भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने के बाद भाजपा के पास लगभग 48 वोट बचेंगे। ऐसे में तीसरी सीट जीतने के लिए उसे अतिरिक्त 10 वोटों की जरूरत होगी। यही वजह है कि कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की आशंका और भाजपा की संभावित रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ ने नामांकन दाखिल किया
मध्यप्रदेश: राज्यसभा के लिए भाजपा तीसरी सीट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर लगाएगी दांव!


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।