भोपाल में दो दिन से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। इस मानसूनी सीजन में पहली बार कोलांस नदी के 1 फीट ऊपर बहने से भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। सुबह तक तालाब में जलस्तर 1661.05 फीट पहुंच गया। इधर, रात से सुबह तक शहर में 2 इंच बारिश हो गई।


भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में दो दिन से रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी है। इस मानसूनी सीजन में पहली बार कोलांस नदी के 1 फीट ऊपर बहने से भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। सुबह तक तालाब में जलस्तर 1661.05 फीट पहुंच गया। इधर, रात से सुबह तक शहर में 2 इंच बारिश हो गई। जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति है। कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। इसके बाद डैम का एक गेट खोला गया। तेज बारिश के चलते हाफ डे में ही कई स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। रात से सुबह तक शहर में 2 इंच बारिश हो गई। इस वजह से कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। महापौर मालती राय ने कहा कि गंभीर हालात कहीं भी नहीं है। कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। महापौर ने नगर निगम के कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया। इधर, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र-6 के बाहर स्थित मुख्य सड़क बारिश से जलमग्न हो गई। हमीदिया रोड से लेकर भोपाल टॉकीज तक हर जगह जलभराव की स्थिति देखी गई।

भोपाल में कोलांस नदी के एक फीट ऊपर बहने से बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे कलियासोत डैम के गेटों को खोलने की टेस्टिंग की गई। सबसे पहले साइरन बजाया गया। ताकि, आसपास मौजूद लोग अलर्ट हो जाए। इसके बाद एक गेट खोला गया। भले ही टेस्टिंग हो, लेकिन सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का गेट खोला गया है।
भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ रहा है। सुबह तक तालाब में जलस्तर 1661.05 फीट पहुंच गया। सीहोर जिले में भी तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं, बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में भी बारिश हो रही है। इस वजह से कोलांस नदी एक फीट ऊपर बह रही है। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ा तालाब जब पूरा भरेगा तब भदभदा के गेट खुलेंगे और यह पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुंचेगा।
सीहोर में तेज बारिश होने से कोलांस नदी उफान पर आती है और बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश नहीं होने से कोलांस उफान पर नहीं आई। इस कारण बड़ा तालाब और कोलार डैम में भी पानी नहीं बढ़ा, लेकिन इछावर की तरफ तेज बारिश होने से कोलार में पानी का लेवल बढ़ रहा है। वहीं, बड़ा तालाब में भी पानी बढ़ा है।
भोपाल में लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में मंगलवार को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल में भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद शासन-प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया और न ही जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। लेकिन इस मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।
बड़ा तालाब: इसकी जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसमें मंगलवार सुबह तक 1661.05 फीट जमा हो चुका है। अब इसे पूरा भरने में अभी 5.80 फीट पानी की और जरूरत है।
कोलार डैम: वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी इसमें 1492.94 फीट पानी जमा है। इस हिसाब से यह काफी खाली है। कोलार डैम से ही भोपाल शहर के 40 फीसदी हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है।
केरवा डैम: कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1654 फीट पानी आ चुका है। तेज बारिश होने के बाद डैम में पानी का लेवल बढ़ जाएगा।
कलियासोत डैम: डैम का अभी वॉटर लेवल 1649.93 फीट है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659.02 फीट है। इसके चलते डैम अभी भी करीब 9 फीट खाली है। बड़ा तालाब के गेट खुलने पर कलियासोत डैम में पानी आएगा और गेट खुल जाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।