पिछले 18 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भोपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
पिछले 18 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भोपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
अयोध्या बायपास स्थित इको ग्रीन पार्क और कोलार रोड स्थित जानकी सोसायटी में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इको ग्रीन पार्क के लगभग 100 घरों में जलभराव की शिकायत है। सोसायटी के रहवासियों ने बताया कि पास से गुजरने वाला पुल पातरा नाला ओवरफ्लो होने के कारण यह स्थिति बनी है। जानकी सोसायटी के बेसमेंट में इतना पानी भर गया कि कई दोपहिया वाहन डूब गए, जिन्हें निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई।
भारी बारिश को देखते हुए, कल यानी बुधवार, 30 जुलाई 2025 को भोपाल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। डीईओ एनके अहिरवार ने कलेक्टर के निर्देश पर यह आदेश जारी किया।

प्रभावित इलाके
जेके रोड (मिनाल रेजीडेंसी और सीपेट के सामने), करोंद, शिवनगर, अशोका गार्डन, लिंक रोड नंबर-1, नेहरू नगर, इंडस टाउन और नवबहार सब्जी मंडी शामिल हैं, जहाँ सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हुआ। वीआईपी रोड स्थित कर्बला के पास एक पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने हटाया।

बड़ा तालाब: इस मानसूनी सीजन में पहली बार कोलांस नदी के उफान पर आने से बड़ा तालाब का जलस्तर 1661.80 फीट तक पहुंच गया है, जो इसकी पूर्ण क्षमता (1666.80 फीट) से अब केवल 5 फीट ही कम है। जल संसाधन विभाग ने भदभदा डैम के गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुंचेगा।
कलियासोत डैम: डैम का जलस्तर 1649.93 फीट है (कुल क्षमता 1659.02 फीट)। मंगलवार दोपहर 12 बजे सीजन में पहली बार कलियासोत डैम का एक गेट टेस्टिंग के लिए खोला गया।
केरवा डैम: यह 1673 फीट की क्षमता वाले केरवा डैम में अब तक 1654 फीट पानी आ चुका है।
कोलार डैम: इसका जलस्तर 1492.94 फीट है (कुल क्षमता 1516.40 फीट)।
मौसम विभाग का अलर्ट: मौसम विभाग ने भोपाल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में साढ़े 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इस बार मानसून में कमजोर सिस्टम के कारण भोपाल में बारिश की तीव्रता कम रही है, लेकिन हालिया स्पैल ने शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कटनी के आर्म्स डीलर द्वारा विधायक संजय पाठक के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 6 जुलाई को।
देश में बढ़ती महंगाई का असर अब मध्यप्रदेश में साफ दिखने लगा है। महंगाई ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संकट की सीधी गाज रसोई के बजट पर गिरी है, जिससे हरी सब्जियों की आवक में भारी कमी आ गई है और उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आज यानी शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य और राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह