सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है, रविवार को एक चौकाने वाली घटना सामने आई जब एक ई-रिक्शा मेन गेट से अंदर घुसते हुए सीधे हड्डी वार्ड के सामने तक पहुंच गया। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कम्प मच गया। मौजूदा स्टाफ, सुरक्षा गार्ड व मरीजों के परिजन हैरान हो गए। कुछ देर हड्डी वार्ड के सामने अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि कुछ देर बाद सुरक्षा गार्डों ने सक्रियता दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक को बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं चालक को पुलिस चौकी के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की गई।
मरीज ने कहा स्ट्रेचर पर बैठाने वाला कोई नहीं
जानकारी के अनुसार ऑटो में मरीज संतोष अग्रवाल सवार था, जिसने ऑटो चालक को अस्पताल के वार्ड के अंदर तक रिक्शा ले जाने के लिए विवश किया। ऑटो चालक ने बताया कि मरीज के कहने पर वह वार्ड के अंदर तक ऑटो लेकर पहुंचा है। मरीज के अनुसार उसका पैर दुर्घटना में टूट गया है, जिसका ऑपरेशन होना है। खून की कमी के चलते वार्ड क्र. चार आर्थो वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीज ने बताया कि वह अकेला था और स्ट्रेचर में बिठाने वाला कोई नहीं था, इसलिए ऑटो चालक को वार्ड तक लाने के लिए बोला गया।
गेट पास की सुविधा बंद, सुरक्षा गार्ड नदारद
जिला अस्पताल में लगातार सामने आ रही कई घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन शिफ्ट में 14 सुरक्षा पहरेदारों की तैनाती की गई है लेकिन आलम यह है कि ये पहरेदार हर वक्त अपनी ड्यूटी स्थल से नदारद रहते हैं। जिला अस्पताल के मेन गेट एवं इमरजेंसी के रूप में खोले गए पीछे वाले गेट में सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बाद भी वाहनों का अंदर प्रवेश होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा गेटपास की सुविधा भी बंद कर दी गई है जिसके चलते वार्डाे में अटेंडरों की भीड़ बनी रहती है। इसके अलावा माइकिंग की सुविधा भी धड़ाम है।
प्रथम तल पर चल चुकी है बाइक
यह पहला मामला नहीं है जब कोई वाहन अस्पताल के अंदर घुसा हो। इससे पहले 30 मई को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज को वार्ड से लेने परिजन द्वारा प्रथम तल तक बाइक दौड़ाई गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा में लगे दो जवानों को निलंबित किया गया था। इसके बाद भी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।