चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती सतना जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश आफत बन गई है। मंदाकिनी नदी उफान पर है और गुरुवार को जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर 129.500 मीटर पहुंच गया। वहीं, विकासखंड कर्वी के सभापुर बरछा गांव में देर रात करीब दो बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।

घायल अस्पताल में भर्ती, हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया
छतरपुर के स्कूलों की छुट्टी, डबरा में मकान की छत ढही, दो ने तोड़ा दम

चित्रकूट। स्टार समाचार वेब
मानसूनी बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। दो जिले- नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड जबकि 6 जिले- छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में बीते 24 घंटे से जारी मूसलधार बारिश भारी तबाही मचा रही है। अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट और स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। यूपी के चित्रकूट के विकासखंड कर्वी के सभापुर बरछा गांव में देर रात करीब 2 बजे बारिश के कारण 30 वर्षीय कल्लू का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से कल्लू, उसके 6 वर्षीय बेटे अंश और 4 वर्षीय बेटी गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पड़ोस में रहने वाले कुंत और उनकी पुत्री आंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सीएम योगी ने जताया दु:ख
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने के लिए निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। योगी ने जनहानि व आर्थिक हानि का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
डबरा में दो मंजिला छत ढही, मां-बेटे की मौत
इधर, चंबल अंचल में डबरा के जंगीपुरा इलाके में देर रात करीब 11:30 बजे दो मंजिला कच्चे मकान की छत गिर गई। जहां 33 वर्षीय सीमा और उनके 2 साल के बेटे आदित्य (गुन्नू) की मौत हो गई। परिवार के तीन सदस्य पति जागेंद्र (38) और दो बेटियां (वैशाली व रागनी) गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल में भर्ती हैं।
मंदाकिनी नदी का उफान
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 3 मीटर ऊपर (129.500 मीटर) पहुंच गया है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जो खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर है। नदी किनारे के निचले इलाकों में पहले से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर इन क्षेत्रों में मुश्किल बढ़ सकती है।
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
इधर, मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।
छतरपुर के स्कूलों में छुट्टी
बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं भोपाल से लगे रायसेन जिले में लंबे समय बाद हुई बारिश से मौसम भले ही सुहावना हुआ हो, लेकिन कम बारिश के कारण किसानों की चिंता अब भी बरकरार है।
यह भी पढ़िए...
MP Flood Update: चित्रकूट में मंदाकिनी का तांडव, रामघाट पुल बहा, सीएम मोहन यादव ने लिया जायजा

चित्रकूट और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती सतना जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश आफत बन गई है। मंदाकिनी नदी उफान पर है और गुरुवार को जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन मीटर ऊपर 129.500 मीटर पहुंच गया। वहीं, विकासखंड कर्वी के सभापुर बरछा गांव में देर रात करीब दो बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर गिर गया।
मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और नाम बदलने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कमलनाथ और उमंग सिंघार ने इसे ओछी मानसिकता बताया है।
मध्य प्रदेश में जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू किए गए 'जन विश्वास अभियान' का नया पोर्टल लॉन्च। जानें पोर्टल की विशेषताएं, शिकायतों के आंकड़े और हर सोमवार अपडेट होने वाली जिला रिपोर्ट की पूरी जानकारी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 19 सितंबर को होगा। नेहरू स्टेडियम में अनुमति न मिलने और बारिश के कारण 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का स्थल बदलकर अब रिजनल पार्क कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की जांच में अस्पताल के संचालन में 19 गंभीर खामियां पाई गईं।
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से बाजार से 3,600 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। इस नई उधारी के बाद राज्य पर कुल कर्ज का बोझ 5.40 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। जानिए क्या हैं इसके आंकड़े और शर्तें।
भोपाल में रहवासी इलाकों में नगर निगम की कमर्शियल सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों को पुलिस ने रोका।
एमपी के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई चार्जशीट के बाद ट्रायल उसी कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है जहां से अग्रिम जमानत मिली थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भोपाल में पश्चिमी बाइपास की पुनरीक्षित लागत को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त आईपीएस की सलाहकार के पद पर नियुक्ति और आरजीपीवी को तीन हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के केस में मंत्री विजय शाह को लोक भवन से राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। चूंकि अब मामला राज्यपाल के पास पहुंच गया है। इधर, इसी बीच मंगलवार को मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति देने की मांग कांग्रेस विधायक दल ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह