केरल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम पिनरई विजयन को लेकर ऐसा दावा किया कि कांग्रेस में भूचाल आ गया है। अय्यर ने कहा कि विजयन एक बार फिर केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ अय्यर ने केरल में पंचायती राज में सुधार के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे
तिरुवनंतपुरम। स्टार समाचार वेब
केरल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति पारा चढ़ गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने केरल सीएम पिनरई विजयन को लेकर ऐसा दावा किया कि कांग्रेस में भूचाल आ गया है। अय्यर ने कहा कि विजयन एक बार फिर केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ अय्यर ने केरल में पंचायती राज में सुधार के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया। दरअसल, मणिशंकर अय्यर तिरुवनंतपुरम में विजन 2031: विकास और लोकतंत्र शीर्षक से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जिसका उद्घाटन सीएम विजयन ने किया। इस दौरान मणिशंकर अय्यर ने पंचायती राज व्यवस्था में केरल के शीर्ष स्थान को कानूनी रूप से सुरक्षित करने के लिए आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए और इसके लिए सुझाव भी दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कोई पंचायती राज समर्थक नहीं बचा। केरल के इस सेमिनार में मुझे अपनी पार्टी सहयोगियों की अनुपस्थिति का अफसोस है। सीएम विजयन मैं आपके चरणों में गिरकर निवेदन करता हूं, कांग्रेस की छोड़ी गई जिम्मेदारी आप संभालें।
प्रगति करने वाला राज्य केरल
अय्यर ने महात्मा गांधी के भारत के दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता ने एक ऐसे देश की कल्पना की थी, जहां सबसे गरीब लोग भी स्वामित्व की भावना महसूस करें और यह विश्वास करें कि राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका है। यह विडंबनापूर्ण लग सकता है कि उस लक्ष्य की दिशा में सबसे सराहनीय प्रगति करने वाला राज्य केरल है, जहां एक मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी का शासन है।
पंचायती राज के मामले में केरल शीर्ष पर
कांग्रेस नेता ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह प्रशंसा है या अपमान, लेकिन मुझे इस अवसर पर अपने पार्टी सहयोगियों की अनुपस्थिति का गहरा अफसोस है, क्योंकि यह एक राजकीय कार्यक्रम है और एक राष्ट्रीय अवसर है। निसंदेह पंचायती राज के मामले में केरल शीर्ष पर है और उसने इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अपेक्षाओं को किसी भी अन्य राज्य की तुलना में कहीं अधिक पूरा किया है। हालांकि व्यवहार में पंचायती राज के मामले में केरल पहला राज्य है, लेकिन कानून के मामले में यह दूसरे स्थान पर है।
केरल सीएम ने बयान की तरीफ की
वहीं केरल सीएम ने मणिशंकर अय्यर के बयान का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा विजन 2031 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहे गए प्रेरक शब्द समकालीन परिदृश्य से पूरी तरह मेल खाते हैं। हम इस विश्वास में एकजुट हैं कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब सत्ता जनता के हाथों में हो। हम विकास की रीढ़ माने जाने वाले अपने स्थानीय निकायों को मजबूत करना जारी रखेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गजों को नोटिस मिले हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स।
1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए इसे पूरा करने के आसान तरीके, सब्सिडी के नियम और पूरी जानकारी हिंदी में।
बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड पर आज तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बीएमसी के अनुसार, एक बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।
PM Rozgar Mela 2026 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को वर्चुअली बांटे नियुक्ति पत्र। जानिए किस विभाग में मिली है नौकरी और पीएम मोदी की खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें भारत की जलवायु पहल, सौर ऊर्जा, मेट्रो विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी मुख्य बिंदु।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर से भी टीएमसी उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने नाम वापस ले लिया है। इस राजनीतिक हलचल और कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी के बयानों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
जानिए कैसे भारतीय रेलवे के विश्वस्तरीय दावों के उलट संसद की लोकलेखा समिति और कैग की रिपोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की पोल खोली है।
नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।