सतना के 16 वर्षीय छात्र अजयदीप सिंह ने जैविक कचरे से न्यूट्रास्यूटिकल ब्लेंड विकसित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की है। उनके शोध को कॉपीराइट, पेटेंट आवेदन और वैज्ञानिक प्रकाशन का सम्मान मिला।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिस ऑर्गेनिक वेस्ट को लोग रोजाना बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, उसी कचरे को सतना के 16 वर्षीय छात्र अजयदीप सिंह ने वैज्ञानिक नवाचार में बदलकर एक नई मिसाल कायम कर दी है। द संस्कार वैली स्कूल, भोपाल में कक्षा 12वीं के छात्र अजयदीप ने फलों और सब्जियों के छिलकों, चाय-कॉफी की पत्तियों तथा जड़ी-बूटियों के अवशेषों से एक ऐसा न्यूट्रास्यूटिकल ब्लेंड विकसित किया है, जिसे राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
सतना निवासी डॉ. अमित सिंह के पुत्र अजयदीप ने अपने शोध को यूनिवर्सल ऑर्गेनिक वेस्ट न्यूट्रास्यूटिकल ब्लेंड (यूओडबल्यूएनबी) नाम दिया है। इसी शोध के आधार पर विकसित उत्पाद (न्यूट्रासाइकिल) को कैप्सूल के रूप में बाजार में उतारा गया है। दावा किया जा रहा है कि यह उत्पाद मानव शरीर की नौ प्रमुख प्रणालियों तथा 55 से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं में सहायक साबित हो सकता है।
महज 16 वर्ष की उम्र में किए गए इस नवाचार को भारत सरकार के बौद्धिक संपदा कार्यालय से कॉपीराइट प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही भारतीय पेटेंट कार्यालय में इसका प्रोविजनल पेटेंट आवेदन भी दर्ज किया गया है।
अजयदीप के शोधपत्र को अमेरिका के ब्रुकलिन रिसर्च एंड पब्लिशिंग इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ साइंसेज पत्रिका में प्रकाशित किया गया है, जिससे इस शोध को वैश्विक पहचान मिली है।
डिप्टी सीएम से लेकर सांसद तक ने सराहा
अजयदीप की इस उपलब्धि को वैज्ञानिक समुदाय और जनप्रतिनिधियों ने भी सराहा है। उन्होंने सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष अपना शोध प्रस्तुत किया, जबकि मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने भी उनके नवाचार की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद गणेश सिंह एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
तुलसी, नीम, संतरे के छिलके का विश्लेषण
अजयदीप ने बताया कि उनका शोध आयुर्वेद के द्रव्यगुण सिद्धांत और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित है। इसमें तुलसी, नीम, संतरे के छिलके, गाजर और चुकंदर की पत्तियों सहित कई प्राकृतिक तत्वों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। शोध को व्यावसायिक रूप देने के लिए फरवरी 2026 में ‘दिखित्स हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड’ की स्थापना की गई। उत्पाद का निर्माण हरियाणा के अंबाला स्थित डब्ल्यूएचओ-जीएमपी और आईएसओ प्रमाणित प्लांट में किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।