सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में मढी नाला के पास पुलिस ने दबिश देकर 63 हजार रुपए की अवैध शराब और दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर मादक पदार्थ की बिक्री, परिवहन व निर्माण पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरपाटन पुलिस ने शुक्रवार की रात कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के पास से 7 सौ पाव शराब के अलावा दो बाइक जब्त की गई है। इस संबंध में एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मढी नाला के पास पिंडदान स्थल के नजदीक तीन युवक बाइक लेकर खड़े हुए हैं और वे भारी मात्रा में शराब लिए हुए हैं। तीनों शराब की खेप लेने वाले लोकल ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने मढी नाला के पास दबिश दी, पुलिस की आहट पाकर दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से अमृतलाल पटेल पिता सुदर्शन पटेल निवासी धौरहरा थाना अमरपाटन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5 सौ सीसी देशी शराब और 2 सौ सीसी देशी शराब े अलावा 2 बाइक जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी अमृतलाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबार के साथ संलिप्तता स्वीकारते हुए कई जानकारियां दी। फरार आरोपी विकास पटेल और गौरव तिवारी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरपाटन विजय सिंह परस्ते, एसआई शिवबालक वर्मा, एएसआई राजीव निपाने, अनिल त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान, आरक्षक संतोष राय, सुरजीत सिंह, जीतेन्द्र सिंह शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।