भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल सीलिंग और नोटिस के विरोध में व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम किया। व्यापारियों ने मास्टर प्लान लागू करने और गुजरात मॉडल की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग उठाई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधियों के संचालन और नगर निगम की सख्त सीलिंग कार्रवाई के विरोध में शहर के व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर जोरदार चक्काजाम किया। इस दौरान महिलाओं और महिला ब्यूटिशियनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से 'जन-गण-मन' भी गाया।
व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से इन इलाकों में कारोबार कर रहे हैं और सरकार को नियमित रूप से टैक्स दे रहे हैं। अचानक की जा रही सीलिंग की इस कार्रवाई से न केवल दुकानदारों बल्कि उनके यहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका पर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
चक्काजाम के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारी व्यापारी मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) की ओर बढ़ने लगे। हालांकि, सुरक्षा में तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। सीएम हाउस की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और पुलिस की सख्त तैनाती की गई है।
प्रदर्शन के दौरान थोक बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक रब्बू, बैरागढ़ हीरा स्टोर के कोषाध्यक्ष अशोक उसरा सिंह, भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल और व्यापारी संघ के अध्यक्ष आनंद सोनी समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि सरकार को त्योहारों के इस सीजन में व्यापारियों को राहत देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मोहन सरकार जल्द से जल्द भोपाल का नया मास्टर प्लान लागू करे, मिक्स्ड लैंड यूज (मिश्रित भूमि उपयोग) का प्रावधान करे और गुजरात की तर्ज पर अनधिकृत विकास नियमितीकरण कानून-2022 को मध्य प्रदेश में भी लागू करे।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भोपाल नगर निगम प्रशासन आवासीय परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। निगम के संपत्ति कर रिकॉर्ड के आधार पर अब तक 6,589 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, जिन मामलों में नोटिस की मियाद पूरी हो रही है, उन्हें 24 घंटे से लेकर 3 दिन की अंतिम चेतावनी दी जा रही है।
अरेरा कॉलोनी, बावड़िया कलां और रोहित नगर जैसे पॉश इलाकों के सैकड़ों संस्थानों को भी रडार पर लिया गया है। इसके अलावा, अवैध और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ भी धारा 302(1) और 307(2) के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निगम का अनुमान है कि शहरभर में ऐसी 62,500 से अधिक प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं, और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख तक पहुंच सकता है।
बढ़ते विरोध प्रदर्शन और व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार भोपाल के व्यापारियों के साथ जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक करेगी और उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनेगी। व्यापारियों और चैंबर ऑफ कॉमर्स का भी यही आग्रह है कि सरकार दंडात्मक कार्रवाई के बजाय ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाले जिससे नियमों का अनुपालन भी सुनिश्चित हो सके और लाखों लोगों का रोजगार भी सुरक्षित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कड़ाई में छिपकली मिलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्रों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर मिल रही लगातार शिकायतों और कामकाज की समीक्षा के बाद, सरकार 10 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।