भोपाल के करोंद में शिया समुदाय ने अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि। इमाम बाकर हुसैन ने बताया उन्हें मजलूमों की आवाज। जानें खामेनेई का 35 साल का राजनीतिक और धार्मिक सफर।

भोपाल के करोंद में शिया समुदाय ने अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
भोपाल। स्टार समाचार वेब
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में हुई शहादत की खबर के बाद भारत के शिया समुदाय में गम और गुस्से की लहर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करोंद स्थित 'मस्जिद मोहम्मदी' में रविवार को जोहर की नमाज के बाद एक विशाल श्रद्धांजलि सभा (मजलिस) का आयोजन किया गया। इस सभा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर अपने दिवंगत रहबर को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख धर्मगुरु इमाम बाकर हुसैन ने भावुक शब्दों में कहा कि अयातुल्ला खामेनेई केवल एक देश के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरी दुनिया के मजलूमों (पीड़ितों) की आवाज थे। उन्होंने कहा, "इतिहास गवाह है कि कर्बला की जंग में इमाम हुसैन की शहादत के बाद भी उनकी विचारधारा आज तक जिंदा है। किसी एक शख्सियत के चले जाने से इंकलाब (क्रांति) का रास्ता बंद नहीं होता। खामेनेई ने जिस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे आगे बढ़ाने वाले लोग हमेशा मौजूद रहेंगे।"
मजलिस के दौरान इमाम बाकर हुसैन ने कहा कि खामेनेई की शहादत से आज पूरी उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही है। उन्होंने दुश्मन की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि कायर अक्सर पीछे से वार करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि शहादत किसी आंदोलन को कमजोर नहीं बल्कि और अधिक शक्तिशाली बनाती है। सभा के अंत में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और 'खामेनेई जिंदाबाद' व 'या हुसैन' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने भी सभा में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने कभी भी संप्रदाय या फिरके के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उनका जीवन पूरी तरह से इंसानियत के लिए समर्पित था। वे जहां भी अत्याचार देखते थे, निडर होकर उसके खिलाफ खड़े हो जाते थे। इस्लाम की शिक्षा यही है कि जालिम का विरोध करो और मजलूम का साथ दो, और खामेनेई ने इसे पूरी शिद्दत से निभाया।
अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज थे। 1979 की इस्लामिक क्रांति में उन्होंने शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1981 में वे ईरान के राष्ट्रपति बने और 8 साल तक देश की सेवा की। रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद वे ईरान के 'सुप्रीम लीडर' नियुक्त किए गए। 'अयातुल्ला' एक उच्च धार्मिक पदवी है। ईरान के कानून के अनुसार, देश का सर्वोच्च नेता केवल वही व्यक्ति बन सकता है जो एक प्रतिष्ठित धर्मगुरु हो

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।