इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक इंदौर स्थित डेली कॉलेज परिसर के संत श्री रविदासजी महाराज सभागार में आयोजित हो रही है। सोमवार को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू की गई यह बैठक 4 नवंबर की शाम तक चलेगी। इस बैठक में देश भर से लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पहली बार सभी प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारियों को इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि और संरचना पिछले 18 महीनों से तैयार की जा रही थी।
बैठक के केंद्र में संगठन के आगामी तीन वर्षों के विजन और कार्ययोजना का खाका तैयार करना है। संघ ने आगामी समय के लिए पांच प्रमुख विषयों को चिन्हित किया है, जिन्हें 'पंच परिवर्तन' का नाम दिया गया है-

सामाजिक समरसता: समाज के सभी वर्गों के बीच एकता और बंधुत्व बढ़ाना।
पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली: प्रकृति संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना।
कुटुंब प्रबोधन: पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को सुदृढ़ करना।
स्व का भाव: भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का जागरण।
नागरिक कर्तव्य: समाज और देश के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास।
बैठक में युवाओं और महिलाओं को संघ की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। शहरों, गांवों और कॉलेज परिसरों में युवाओं को संगठित करने के लिए चलाए गए अभियानों की गहन समीक्षा की गई।
युवा पीढ़ी में नशीली दवाओं के बढ़ते चलन पर संघ ने गंभीर चिंता व्यक्त की। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने स्पष्ट किया कि इस सामाजिक बुराई से निपटने के लिए पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर एकीकृत प्रयास जरूरी हैं। संघ आने वाले समय में सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रहा है।
वहीं Gen-Z (नई पीढ़ी) के आंदोलनों से जुड़े प्रश्नों पर सुनील आंबेकर ने कहा कि जब भी देश में कोई आवाज उठती है, तो संघ को राजनीतिक पक्ष-विपक्ष के संकीर्ण चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी आंदोलन हमेशा देशहित की परिधि में होना चाहिए और संघ इस विषय को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
संघ के संगठनात्मक विस्तार के आंकड़े साझा करते हुए सुनील आंबेकर ने बताया कि देश में संघ की दैनिक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1,01,151 हो गई है। यदि इसमें साप्ताहिक और मासिक मिलन को भी जोड़ लिया जाए, तो संघ का प्रत्यक्ष कार्य देश भर में 1,10,849 स्थानों तक पहुंच चुका है।
शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के चलते पिछले वर्ष अक्टूबर की तुलना में इस बार 13,000 से अधिक नई दैनिक शाखाएं जुड़ी हैं। बैठक के दौरान इन शाखाओं की कार्यप्रणाली, नियमितता और सामाजिक प्रभाव की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।
संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस अवधि में देशभर में 65,660 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। ये सम्मेलन शहरी क्षेत्रों में बस्ती स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल (अथवा 2-3 मंडलों को मिलाकर) स्तर पर आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न घटकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, और बड़ी संख्या में लोगों ने संघ की शाखाओं से जुड़ने की इच्छा जताई।
बैठक में भारत के साथ-साथ विदेशों में संघ की गतिविधियों और विस्तार की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ। इस सत्र में तीन विदेश प्रमुखों ने भाग लिया।
हाल ही में अगस्त और सितंबर माह में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा की थी। इस प्रवास के दौरान उन्होंने विभिन्न वैश्विक मंचों और प्रमुख विचारकों से संवाद किया। बैठक में उनके प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि उन्होंने विदेशों में हिंदुत्व की उदार अवधारणा और संपूर्ण विश्व के कल्याण में भारत की भूमिका पर प्रमुखता से अपने विचार रखे।
बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों का दिन सुबह 6 बजे प्रात:कालीन शाखा और शारीरिक अभ्यास के साथ शुरू होता है। इसके बाद दिन भर विभिन्न विषय-आधारित सत्रों में संगठनात्मक चर्चाएं होती हैं। बैठकों और समीक्षाओं का यह सिलसिला देर शाम 8 बजे तक निरंतर चलता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह