भोपाल के बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ढहाया। विधायक आरिफ मसूद के संस्थान सहित 25 से अधिक रसूखदारों के निर्माण चिह्नित किए गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल के 'बड़ा तालाब' को संरक्षण देने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तहसील के हलालपुर और खानूगांव क्षेत्र में भारी पुलिस बल और राजस्व अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। तालाब की जलभराव सीमा (Full Tank Level) और 50 मीटर के कैचमेंट दायरे में किए गए अवैध पक्के निर्माणों को बुलडोजर से जमींदोज किया गया।
सीमांकन में हुए चौंकाने वाले खुलासे
नायब तहसीलदार केके पंडोले के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा किए गए सीमांकन में कई रसूखदारों और नेताओं के निर्माण घेरे में आए हैं। जांच में सामने आया कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का 'इन्दिरा प्रियदर्शनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स' तालाब की सीमा के बेहद करीब बना हुआ है। इसके अलावा, कांग्रेस नेता अरुणेश्वर सिंहदेव की भूमि का कुछ हिस्सा भी कैचमेंट एरिया में पाया गया है, जहाँ वर्तमान में खेती की जा रही है। राजस्व अमले ने इन सभी स्थानों पर लाल निशान लगाकर उन्हें चिह्नित कर लिया है।
25 से अधिक बड़े निर्माणों पर संकट
सीमांकन के दौरान कैचमेंट एरिया के 50 मीटर के दायरे में कई महत्वपूर्ण संपत्तियां पाई गई हैं।
राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को आवंटित शासकीय बंगला।
आईएएस मुजीबउर्रहमान के बंगले का कुछ हिस्सा।
केके हाउस, गुलबाग लॉन और कई निजी रेस्टोरेंट व फैक्ट्रियां।
खानूगांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर आदिल नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा विशाल अवैध निर्माण।
धार्मिक स्थल और झुग्गियां भी चिह्नित
प्रशासनिक टीम को तालाब के भीतर ही कुछ परिवार झुग्गियां बनाकर रहते हुए मिले। साथ ही, एक धार्मिक स्थल का कुछ हिस्सा भी कैचमेंट एरिया की जद में आया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा अतिक्रमण विरोधी सर्वे है, जिसमें रसूखदारों के अवैध कब्जों की पोल खुली है।
अधिकारियों का पक्ष
बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय के अनुसार, खानूगांव में सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी निर्माणों की सूची तैयार कर ली गई है। अब इस सूची को टास्कफोर्स समिति के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की अगली बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।