सतना के कृपालपुर में रिहायशी क्षेत्र में बने सीएनजी प्लांट का मामला संसद में गूंजा। सांसद गणेश सिंह की पहल पर जांच हुई, अनियमितताओं पर बीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने हाल ही में संसद में एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया था जिसमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कृपालपुर में रिहायशी इलाके में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) प्लांट के निर्माण पर चिंता जताई गई। सांसद ने इस संयंत्र को रिहायशी क्षेत्र से दूर करने और इसकी गहन जांच की मांग की थी। इस प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद व सदन को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा चुकी है और आवश्यक कार्रवाई शुरू हो गई है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि कृपालपुर, सतना के रिहायशी इलाके में बीपीसीएल के सीएनजी संयंत्र के निर्माण से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परामर्श से की गई है। जांच टीम ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें पर्यावरणीय प्रभाव, स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन पर फोकस किया गया। मंत्री के अनुसार, एमपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी सतना द्वारा स्थल का निरिक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिनके आधार पर एमपीपीसीबी ने बीपीसीएल के सीएनजी संयंत्र के परियोजना प्रस्तावक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों रिहायशी क्षेत्र में संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है और पर्यावरणीय मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।
जवाब ठीक पर वो नजर रखेंगे
सांसद गणेश सिंह ने अपने प्रश्न में जोर देकर कहा कि सीएनजी प्लांट का निर्माण रिहायशी इलाके में होने से स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि संयंत्र को तत्काल दूर स्थानांतरित किया जाए और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। मंत्री श्री यादव ने सदन को आश्वस्त किया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएंगे। इसमें पर्यावरणीय अनुमतियों की समीक्षा, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की स्थापना और स्थानीय समुदाय की शिकायतों का समाधान भी शामिल है। सांसद गणेश सिंह ने मंत्री के जवाब पर संतोष जताया लेकिन कहा कि वे मामले पर नजर रखेंगे और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।