मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।

मालवा-निमाड़ क्षेत्र की लोक मान्यता
बारिश के लिए गधों का किया जाता है सत्कार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्त चाल से किसानों की बढ़ती चिंता के बीच भोपाल में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने लोक परंपरा का सहारा लिया। इंद्रदेव को खुश करने के लिए गंधों को गुलाब जामुन खिलाएं गए और हार-फूल पहनाए गए।
राजधानी भोपाल के कोलार तिराहे पर शनिवार को कुछ अलग ही नजारा था। यहाँ कांग्रेस नेताओं ने गधों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच इन गधों को विशेष रूप से गुलाब जामुन खिलाए गए। आयोजनकर्ताओं का मानना है कि यह मालवा-निमाड़ क्षेत्र की एक प्राचीन लोक मान्यता है, जिसे अपनाकर इंद्र देव को खुश किया जा सकता है और अच्छी बारिश की कामना की जा सकती है।
इस कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीकी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक प्रयास है। प्रदेश का किसान अपनी मेहनत से बोवनी पूरी कर चुका है और भारी निवेश कर चुका है, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से खेतों में नमी कम हो रही है। यदि समय रहते अच्छी वर्षा नहीं हुई, तो फसलों के बर्बाद होने का संकट खड़ा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा।
सिद्दीकी ने आगे कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को भरना है। वे बीते समय के उस दौर को नहीं दोहराना चाहते, जब राजधानी के बड़े तालाब का जलस्तर इतना गिर गया था कि लोग उसमें पैदल चलने लगे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की खुशहाली और तालाबों व डैमों के जलस्तर को सुधारने के लिए की गई एक सामूहिक प्रार्थना है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मानसून की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे भविष्य में भी ऐसे ही धार्मिक आयोजन, भंडारे और प्रार्थना सभाएं जारी रखेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मानसून की कमी एक गंभीर विषय बनी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए अगले कुछ दिनों में नया मौसम तंत्र सक्रिय होने और राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।