गुरु-शिष्य परंपरा (रेपर्टरी ग्रांट) योजना के तहत 70% संस्थाओं का अनुदान रोकने के खिलाफ कलाकारों ने भोपाल में प्रेस वार्ता की। जानें क्यों 7 अप्रैल को दिल्ली कूच कर रहे हैं देश के दिग्गज रंगकर्मी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 'गुरु-शिष्य परंपरा' (रेपर्टरी ग्रांट) योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान में बड़े पैमाने पर कटौती के फैसले ने देश के कला जगत में भूचाल ला दिया है। मंत्रालय ने बिना किसी ठोस कारण के करीब 70% से अधिक सक्रिय कला संस्थाओं के आवेदनों को 'रिजेक्ट' या 'कूल्ड ऑफ' (ठंडे बस्ते में) डाल दिया है। इस निर्णय को "अपारदर्शी और भेदभावपूर्ण" बताते हुए मध्य प्रदेश सहित देशभर के कलाकार अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
रविवार को भोपाल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में रंगमंच के दिग्गजों ने अपनी पीड़ा साझा की। कलाकारों ने घोषणा की है कि 7 अप्रैल को देशभर के रंगकर्मी दिल्ली पहुंचेंगे। वहां वे संस्कृति सचिव और संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर इस आत्मघाती फैसले पर पुनर्विचार की मांग करेंगे।
कलाकारों ने बताया कि मंत्रालय ने देशभर की कुल 1164 संस्थाओं को इस सूची से बाहर कर दिया है। मध्य प्रदेश की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है:
प्रदेश में फ्रेश और रिन्युअल मिलाकर 78 आवेदन रिजेक्ट और 44 कूल्ड ऑफ किए गए हैं।
पूर्व में प्रदेश में 90 रेपर्टरी सक्रिय थीं, जो अब घटकर मात्र 39 रह गई हैं।
इस फैसले से सीधे तौर पर 650 कलाकार बेरोजगार हो गए हैं। यदि उनके परिवारों को जोड़ा जाए, तो करीब 2000 लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
रंगकर्मियों ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मंत्रालय को कटघरे में खड़ा किया है:
विशेषज्ञों की अनदेखी: चयन समिति में नाटक, नृत्य और संगीत के स्वतंत्र विशेषज्ञों को शामिल नहीं किया गया।
प्रक्रिया में बदलाव: इस बार भौतिक सत्यापन और लाइव प्रस्तुति की अनिवार्य प्रक्रिया को पूरी तरह हटा दिया गया, जिससे पात्र संस्थाएं भी बाहर हो गईं।
दस्तावेजों में लापरवाही: कलाकारों का आरोप है कि जारी किए गए मिनट्स में संस्थाओं के कार्यक्षेत्र तक गलत दर्ज हैं। कई संस्थाओं को त्रुटि सुधार का मौका दिए बिना ही बाहर कर दिया गया।
कलाकारों का सबसे बड़ा आक्रोश इस बात को लेकर है कि मंत्रालय ने यह निर्णय वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद लिया है। पिछले दो वर्षों से कलाकार मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत प्रशिक्षण और प्रस्तुतियां दे रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि नियमतः अनुदान मिलेगा। अब अचानक फंड रोकने से कलाकार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कलाकारों ने चेतावनी दी है कि यह केवल आर्थिक चोट नहीं है, बल्कि भारतीय नाट्यशास्त्र और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने वाला कदम है।
इस फैसले से प्रभावित होने वाले प्रमुख कलाकारों और संस्थाओं में शामिल हैं:
कूल्ड ऑफ श्रेणी:
अंजना पुरी (रंग विदूषक), संजय मेहता (रंगशीर्ष), आज़म खान (फ्लाइंग फैरीज), अरुण पांडेय, बालेन्दु सिंह, प्रेम गुप्ता, आशीष पाठक, आशीष श्रीवास्तव, सरोज शर्मा, शरद शर्मा, गोपाल दुबे, मनोज नायर, मनोज मिश्रा।
रिजेक्ट श्रेणी:
वैशाली गुप्ता, राजीव अयाची, सौरभ अनंत, प्रसन्न सोनी, संजय पांडेय, विभा श्रीवास्तव, सरफराज हसन, रूप कुमार वन्माले (नूतन कला निकेतन), ताना जी, तनवीर अहमद, अजयपाल।
अन्य:
रामचंदर सिंह (नया थियेटर) - कलाकार संख्या में कमी।
कलाकारों का स्पष्ट कहना है कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो देश का सांस्कृतिक आंदोलन दशकों पीछे चला जाएगा।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह