कोठी के झाली चौराहे के पास सुंदरा-सेमरिया मार्ग पर सड़क धसकने से बना गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। लगातार बारिश से गड्ढा और बड़ा हो गया है, जिससे जानवर घायल हो चुके हैं और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

हाइलाइट्स
कोठी, स्टार समाचार वेब
सुंदरा-सेमरिया मार्ग पर बना गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है। यह गड्ढा कोठी के पास झाली चौराहे के नजदीक कोठियार नदी के पुल के आगे झाली तरफ जाने वाली सड़क में है। पिछले दो-तीन महीनो से लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क का काफी हिस्सा धसकर बह गया है एवं उसके आसपास दरारे हो गई हैं जिससे यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस गड्ढे के कारण यहां कई घटनाएं घट भी चुकी है वह तो गनीमत रही कि अभी कोई जन हानि नहीं हुई। आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते इस गड्ढे को भरा नहीं गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
गिर चुके हैं जानवर
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इस गड्ढा के कारण न केवल दृुघर्टनाएं हो रही हैं बल्कि कई जानवर भी इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। बिडम्बना तो यह है कि कई महीने बाद भी संबंधित अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है, और वह इस समस्या के समाधान के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं।
वाहनों का रहता है दवाब
गौरतलब है कि यह मार्ग सुंदरा और सेमरिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जो कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र लगा हुआ है, व चौराहे के पास मोड़ भी है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में छोटे-वाहनों की व्यस्तता भी बनी रहती है। वाहनों के भारी दवाब की वजह से यह गड्ढा दिन व दिन बड़ा होता जा रहा है। जिस वजह से भी हादसों की आशंका बनी हुई है।
दो महीने के करीब पहले यह गड्ढा अति वर्षा की वजह से हो गया था, जिससे सड़क का काफी हिस्सा बह गया और यहां लगभग 20 फिट का गड्ढा हो गया है, जो काफी खतरनाक है। सुरक्षा के भी कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। रात में अंधेरे अथवा बारिश में कोई भी कभी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।
गुड्डा गौतम, स्थानीय व्यापारी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह