देवांगना घाटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों और विशेष अभियान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एमपी- यूपी की सीमा से महज चंद किमी की दूरी पर देवांगना घाटी में नाबालिग दोस्त को बंधक बनाकर छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पहले एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के 9 घंटे बाद रात 2 बजे गैंगरेप की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी थी जबकि एक सिपाही भी बांह में गोली लगने से घायल हो गया था।
मुठभेड़ में पकड़ा गया था मुख्य आरोपी, पैर में लगी थी गोली
उल्लेखनीय है कि देवांगना घाटी में नाबालिग दोस्त को बंधक बनाकर छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपियों के बारे में शनिवार को चित्रकूट पुलिस को इनपुट मिला कि वे मड़फा पहाड़ के जंगल में है। शनिवार की शाम पांच बजे के करीब एसओजी और बहिलपुरवा थाना की पुलिस टीम ने भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा पहाड़ के हुड़ा रोड के पास आरोपियों को घेरा। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जीतेन्द्र पटेल उर्फ भोले पिता देवराज पटेल निवासी कल्ला चौकी शिवरामपुर थाना कर्वी कोतवाली के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा व बाइक बरामद की थी। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी जंगल की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
दूसरे दिन हो गई थी आरोपियों की पहचान
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि देवांगना घाटी गैंगरेप की घटना संज्ञान में आने पर एडीजी प्रयागराज जोन के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए। डीआईजी बांदा के द्वारा आरोपियों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जांच के दौरान घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना के दो दिन बाद 24 जुलाई को तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। पकडेÞ जाने पर आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे घबरा गए थे। पहले सेमरदहा इलाके में छिपे रहे बाद में अलग-अलग रास्तों से शिवरामपुर पहुंचे। यहां आकर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहे।
दोस्त के साथ घूमने गई थी पीड़िता
18 वर्षीय छात्रा सतना जिले की रहने वाली है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया साइड से यूपी के चित्रकूट जिले में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिक से हुई। 22 जुलाई को दोनों बाइक से घूमने के लिए देवांगना घाटी गए हुए थे। यहां पर दोनों रील बना रहे थे। तभी बाइक से तीन युवक आए। जिनमें से एक युवक ने नाबालिग का हाथ- पैर बांधकर बेल्ट से पीटकर बंधक बना लिया। जबकि दो आरोपी छात्रा को झाड़ियो में ले जाकर दरिंदगी की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नीट की छात्रा नहीं है वह दो बार 12वीं फेल हो चुकी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।