नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
तीन साल पहले नागौद पुलिस ने शराब से लोड लग्जरी वाहन पकड़ा। वाहन मालिक ने बताया कि उक्त वाहन किरायानामा बनाकर संबंधित व्यक्ति को दे दिया गया है। पुलिस ने जांच की तो किरायानामा फर्जी निकला। जांच रिपोर्ट आने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा का इजाफा करते हुए वाहन मालिक के बेटे और वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहयोग करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
लग्जरी जीप में मिली थी शराब
14 सितम्बर 2023 की रात 11.50 बजे के करीब नागौद पुलिस ने रहिकवारा तिराहा में दबिश दी। पुलिस ने लग्जरी कार क्र. सीजी 07एएन/4500 से 54 लीटर शराब जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान वाहन का चालक और आगे बैठा व्यक्ति फरार हो गए थे।
पुलिस ने कराई जांच
फर्जी किरायानामा के आधार पर शराब दुकान के मैनेजर पति के अंडर में काम करने वाले सुखेन्द्र को फंसाने के लिए योजना रची गई परन्तु सुखेन्द्र ने दस्तावेज में अपने हस्ताक्षर होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने दस्तावेज की जांच भोपाल स्थित लैब में कराई जहां हस्ताक्षर का मिलान नही हो पाया। जिससे प्रतीत हुआ कि किरायानामा फर्जी है। लिहाजा पुलिस ने प्रकरण में धारा 193, 196, 420, 467, 468, 471, 120 का इजाफा करते हुए वाहन स्वामी पूनम सिंह को कथन के लिए बुलाया गया। पूनम सिंह ने बताया कि शराब जब्ती के एक सप्ताह पहले उनका बेटा अंकित अपने पापा के साथ घूमने नागौद आया था। अंकित चालक मोहन सिंह से गाड़ी मांग कर घूमने गया था। जब पता चला कि गाड़ी में शराब पकड़ी गई है और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है तब गाड़ी को छुड़ाने के लिए बेटे अंकित को अटार्नी आॅफ पावर दिया।
बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या
नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि फर्जी किरायानामा बनाकर शराब तस्करी से बचने का प्रयास करने वाले नागौद शराब दुकान के पूर्व मैनेजर के बेटे अंकित सिंह पिता विवेक सिंह निवासी कैलाश नगर भिलाई जिला दुर्ग छग और चालक मोहन सिंह पिता विष्णु सिंह निवासी औरंगाबाद बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फर्जी किरायानामा तैयार कराने में सहयोग करने वाले नोटरी, स्टाम्प वेंडर व अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। भोपाल स्थित लैब से रिपोर्ट मिलने पर प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढेगी और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
यूं खुली पोल
शराब से लोड लग्जरी कार जब्त कर पुलिस ने वाहन स्वामी पूनम सिह पति विवेक सिंह निवासी कैलाश नगर भिलाई छग से वाहन के संबंध में जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वाहन सुखेन्द्र सिंह चला रहा था। सुखेन्द्र सिंह को वाहन देने का किरायानामा भी पेश किया गया। जांच में पाया गया कि जिस सुखेन्द्र सिंह उर्फ राहुल पिता रामनरेश सिंह निवासी पलामू झारखंड के नाम किरायानामा बना है वह वर्ष 2023 में शासकीय शराब दुकान नागौद के मैनेजर व वाहन की मालिकिन विवेक सिंह के अंडर में काम करता है और उसका खाना बनाता है। जिस रात लग्जरी कार में शराब पकड़ी गई उस रात सुखेन्द्र वाहन नहीं चला रहा था। पूछताछ में सुखेन्द्र ने बताया कि उसने कोई किरायानामा नहीं बनवाया और न ही दस्तावेज में उसके हस्ताक्षर हैं।
न्यायालय से छुड़वाई गाड़ी
पूनम ने पुलिस को बताया कि बेटे ने पावर आॅफ अटार्नी मिलने पर गाड़ी न्यायालय से छुड़वाई। फिर बेटे ने मेरे आधार कार्ड लेकर गाड़ी का किरायानामा विक्रम सिंह के नाम से लिखाकर नोटरी कराया और मेरे हस्ताक्षर बेटे के द्वारा किरायानामा में किया गया। पूनम ने बताया कि किरायानामा में साक्षी के तौर पर राजीव नागरकर और विकास सिंह ने हस्ताक्षर किए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।