सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पैकारी खुलेआम होने के आरोप लग रहे हैं। गांवों, होटलों और ढाबों तक शराब की पहुंच से युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता गहराई है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में बेधडक होकर अवैध शराब का कारोबार जमकर किया जा रहा है। जिसकी शिकायतें कई बार आबकारी विभाग के आला-अधिकारियों से भी की जा चुकी है। साथ ही मीडिया में भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर खबरें सुर्खियां बनती हैं फिर भी आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब ठेकेदार निरंकुश होते जा रहे हैं और अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन चौगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है।
अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव और होटलों, ढ़ाबों तक पहुंच चुका है। यहां अवैध शराब आसानी से मिल जाएगी लेकिन आबकारी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जानकारों के अनुसार गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। साथ ही आबकारी निरीक्षक एवं अमले को भी अवैध शराब के मामले में सूचना मिलती रहती है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती। शराब ठेकेदार अपने गुर्गे के माध्यम से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन से अवैध पैकारी शराब दुकान से करवाते हैं लेकिन आबकारी विभाग जानकर भी अनजान बना हुआ है। इसी तरह शराब की दुकानों में रेट सूची में अधिकांश स्थानों में नहीं लगाई गई है। इसी का फायदा उठाकर दुकानों में भी शराब की मनमानी कीमत वसूली जाती है।
बताया गया है कि सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार गांव-गांव शराब की व्यवस्था करानें के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। उनके द्वारा गांवों में शराब पहुंचाने के लिए अलग से अपने गुर्गे लगाए गए हैं। जिनके द्वारा दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहनों से शराब की सप्लाई की जाती है। नियमों के अनुसार शराब दुकान से आसपास के क्षेत्रों में मदिरा ले जाकर नहीं बेंची जा सकती है किंतु शराब ठेकेदार ज्यादा से ज्यादा कमाई के लिए अपनी दुकान से काफी दूर-दूर के गांवों तक शराब की पैकारी बेखौफ होकर करा रहे हैं। इसकी जानकारी आबकारी अमले को पूरी तरह से है फिर भी शराब की पैकारी के मामले में विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है। यह अवश्य है कि यदि गांव में कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब बनाने का काम करता है तो उस पर भी ठेकेदार के माध्यम से आबकारी विभाग कार्यवाही करता है। इस तरह सीधी जिले में शराब का ठेका लेने वाले ठेकेदारों की सुविधा के अनुसार ही शराब का पूरा कारोबार चल रहा है। नियमों की भले ही अनदेखी हो लेकिन ठेकेदारों को फायदा होना चाहिए।
किशोरों एवं युवाओं का भविष्य लगा दांव पर
शराब की अवैध पैकारी गांव तक होने के कारण किशोर एवं युवा भी शराब के नशे के आदी हो रहे हैं। शराब ठेकेदार यह सुविधा बनाए हुए हैं कि यदि कोई व्यक्ति को दुकान आने में ज्यादा दूरी समझ में आती है तो उसके गांव में ही अवैध रूप से मदिरा बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए गांवों में ऐसे व्यक्ति लगाए गए हैं जिनके द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है। शराब ठेकेदार से संबद्ध होने के कारण ऐसे लोगों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती। इस मामले में आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस विभाग का अमला भी पूरी तरह से जिम्मेदार है। पुलिस को भी यह जानकारी रहती है कि गांवों में अवैध रूप से मदिरा की बिक्री होती है लेकिन पुलिस द्वारा भी यहां से अपना हिस्सा लेने की व्यवस्था बना दी जाती है। जानकारों का कहना है कि गांव-गांव तक अवैध शराब का कारोबार फैलने से काफी संख्या में किशोर एवं युवा भी शराब का सेवन कर रहे हैं। गांवों में आसानी से शराब मौजूद होने के कारण किशोर एवं युवा भी इनकी खरीदी करके सेवन करने में पीछे नहीं हैं। युवाओं में जिस तरह शराब की लत तेजी के साथ बढ़ रही है उसके कारण उनके घर-परिवार के लोग भी काफी चिंतित हैं। शराब के अवैध कारोबार पर यदि सीधी जिले में कड़ाई के साथ अंकुश नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में इसके दुष्प्रभाव हर घर में पड़ना लाजिमी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।