इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव

इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने आगामी विंटर शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए जबलपुर से इंदौर होते हुए हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को बंद करने का निर्णय लिया है। यह उड़ान 24 अक्टूबर से प्रभावी रूप से बंद कर दी जाएगी। खास बात यह है कि जबलपुर और इंदौर के बीच यह एकमात्र सीधी हवाई सेवा थी, जिसके बंद होने से दोनों प्रमुख व्यावसायिक शहरों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अब यात्रियों को यात्रा के लिए सड़क मार्ग या अन्य वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना होगा।
एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, छोटे एटीआर विमानों के मेंटेनेंस (रखरखाव) की वजह से जबलपुर-इंदौर उड़ान सेवा को फिलहाल बंद करना पड़ रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि डुमना एयरपोर्ट से सीधे हैदराबाद जाने वाली उड़ान की क्षमता में इजाफा किया जा रहा है। इंडिगो इस रूट पर अब तक संचालित होने वाले 78 सीटों वाले छोटे विमान की जगह 186 सीटों वाले बड़े एयरक्राफ्ट का संचालन करेगी, जिससे हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को अधिक सीटें मिल सकेंगी।
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने इस उड़ान सेवा को बंद किए जाने के निर्णय को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस सीधी सेवा के बंद होने से पर्यटन, व्यापार, उच्च शिक्षा और विभिन्न उद्योगों पर इसका सीधा और नकारात्मक असर पड़ेगा।
व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में समय की भूमिका सबसे अहम होती है। कम समय में बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए व्यापारी फ्लाइट का इस्तेमाल करते थे। फ्लाइट के जरिए इंदौर पहुंचने में जहां मात्र दो घंटे का समय लगता था, वहीं अब सड़क मार्ग से आने-जाने में भारी समय और ऊर्जा बर्बाद होगी।
प्रेम दुबे ने इस बात पर भी रोष जताया कि डुमना एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण, सुधार और विस्तार पर सरकार ने 450 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। यदि एयरपोर्ट से बेहतर उड़ानें ही संचालित नहीं होंगी, तो इस भारी-भरकम विकास का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। पिछले चार वर्षों के दौरान कई बार फ्लाइट्स का शुरू होकर बंद होना बाहरी व्यापारियों और निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मांग की है कि एयरलाइन इस रूट को पूरी तरह बंद करने के बजाय वैकल्पिक उपाय अपनाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जबलपुर-इंदौर फ्लाइट को आगे बढ़ाते हुए जबलपुर-इंदौर-अहमदाबाद या जबलपुर-इंदौर-पुणे जैसे कनेक्टिंग रूट के रूप में शुरू किया जाए। इससे न केवल इंदौर बल्कि यात्रियों को अन्य बड़े औद्योगिक महानगरों तक पहुंचने की भी सुगम सुविधा मिल सकेगी।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर CAT का आदेश बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह