इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक समर्थक को शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे द्वारा कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को शिकायत भेजी गई है, वहीं चौकसे ने ऑडियो को AI-जनरेटेड बताया है। जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस तक कैसे पहुँचा विवाद।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
इंदौर कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा है, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब दिल्ली आलाकमान तक पहुँच चुका है और कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी तलब की है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शीतलामाता बाजार से जुड़ी एक मुहिम के बीच दिग्विजय सिंह इंदौर पहुँचे थे। इस दौरान, उन्होंने कथित तौर पर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के खास समर्थक, पार्षद राजू भदौरिया को डांट दिया था। अगले दिन, दिग्विजय सिंह प्रभावित मुस्लिम कर्मचारियों और व्यापारियों से मिलने गए, जहाँ काफी हंगामा हुआ। इस दौरान चौकसे पूरी तरह से गैर-हाजिर रहे।
इस घटना के बाद, चिंटू चौकसे ने गांधी भवन में हुई एक जिला स्तरीय समन्वय बैठक में दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए यह बयान दिया कि "भोपाल या बाहर से आने वाले नेता बिना किसी सूचना के अपने स्तर पर आयोजन रख लेते हैं, यह अब नहीं चलेगा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि इंदौर में किसी भी नेता को कार्यक्रम तय करने से पहले शहर और जिला संगठन से चर्चा करनी होगी। इस बयान का वीडियो चौकसे ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विवाद ने तब तूल पकड़ा जब दिग्विजय सिंह के करीबी समर्थक और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने चौकसे को फोन किया। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो गया। इस ऑडियो में चौकसे को दिग्विजय सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है। ऑडियो में वह चड्ढा से कहते हैं, "हम क्या किसी के बाप के नौकर हैं?" जबकि चड्ढा उन्हें शांत करने की कोशिश में दिग्विजय सिंह को 'पिता तुल्य' बताते हैं।
ऑडियो वायरल होने के बाद, इंदौर शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने तुरंत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की शिकायत की। यादव ने पत्र में कहा कि चौकसे का यह बयान न केवल वरिष्ठ नेताओं का अपमान है, बल्कि संगठन को क्षति पहुँचाने वाला है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि पार्टी की गरिमा और एकता बनी रहे।
यह विवाद अब थाने तक भी पहुँच गया है। देवेंद्र सिंह यादव द्वारा आलाकमान को पत्र लिखे जाने के बाद, चौकसे के एक समर्थक लोकेश हार्डिया ने यादव को कथित तौर पर मुँह काला करने और जान से मारने की धमकी दी। हार्डिया ने यादव पर बीजेपी का एजेंट होने और चंदाखोरी करने का आरोप लगाया। इस धमकी के बाद देवेंद्र यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर एफआईआर (FIR) की मांग की है।
विवादित ऑडियो लीक होने पर नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि "आदरणीय राजा साहब (दिग्विजय सिंह) न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे देश के वरिष्ठ नेता हैं।" उन्होंने दावे को खारिज करते हुए कहा कि जिस तरह के शब्दों की बात हो रही है, वह बोलना तो दूर, वह सपने में भी नहीं सोच सकते। चौकसे ने आरोप लगाया कि यह ऑडियो नई तकनीक (AI) के जरिए बनाया गया है और इसका सत्यता से कोई लेना-देना नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।